Home World सो रही थी महिला, ब्लड क्लॉटिंग होने पर इस स्मार्ट वॉच ने बचाई जान; जानें- कैसे?

सो रही थी महिला, ब्लड क्लॉटिंग होने पर इस स्मार्ट वॉच ने बचाई जान; जानें- कैसे?

0
सो रही थी महिला, ब्लड क्लॉटिंग होने पर इस स्मार्ट वॉच ने बचाई जान; जानें- कैसे?

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

तकनीक के दौर में आजकल कई लोग स्मार्ट वॉच पहनते हैं। कोई इसका इस्तेमाल सैटेलाइट लोकेशन ट्रैकिंग के लिए तो कोई घर के बाहर रहने पर कॉलिंग करने या हेल्थ मॉनिटरिंग पर्पस से करता है। कुछ लोग शरीर में ऑक्सीजन लेवल मापने और हर्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए भी करते हैं। अमेरिका के ओहियो में ऐसे ही एक स्मार्ट वॉच ने एक बीमार महिला के ब्लड क्लॉटिंग को मॉनिटर कर उसकी जान बचाने में मदद की है।

अमेरिकी वेबसाइट Local 12 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओहियो के सिनसिनाटी शहर में Apple के एक स्मार्ट वॉच ने समय रहते एक बीमार महिला की जान बचाई है। महिला के शरीर में ब्लड क्लॉटिंग हो रही थी। स्मार्ट वॉच ने इसे भांपकर अलार्म बजाना शुरू कर दिया और समय पर डॉक्टर के पास जाने से उसकी जान बच गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिनसिनाटी में रहने वाली 29 वर्षीय महिला किम्मी वॉटकिंस, अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। उन्हें चक्कर आ रहा था। बेहतर महसूस करने के लिए महिला ने आराम करने की सोची और वह सो गई। उसे सोए हुए अभी कुछ ही मिनट हुए थे कि उसकी कलाई पर बंधी Apple वॉच ने उसे असामान्य हर्ट रेट के प्रति सचेत करना शुरू कर दिया और अलार्म बजने लगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस वक्त महिला की हृदय गति 178 बीट प्रति मिनट थी, जो काफी गंभीर संकेत दे रही थी।

महिला के मुताबिक, उसकी ऐप्पल वॉच ने लंबे समय से हृदय गति अधिक होने पर अलार्म बजाना शुरू कर दिया था। महिला के मुताबिक ऐसा करीब 10 मिनट तक होता रहा। इससे चिंतित,होकर वह तुरंत अपने डॉक्टर के पास गईं, यह पता लगाने के लिए कि उसे क्या दिक्कत है। जांच कर डॉक्टर ने बताया कि वह  पल्मोनरी एम्बोलिज्म (फेफड़ों में खून का थक्का जमना) की बीमारी से ग्रस्त है। डॉक्टर के मुताबिक लंग्स में ब्लड क्लॉटिंग की स्थिति में मरीजों के बचने की संभावना 50 फीसदी  ही रहती है।

महिला अब एप्पल वॉच का शुक्रिया अदा कर रही है। वाटकिंस ने कहा, “इससे अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना चाहिए क्योंकि  मुझे लगता है कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से काफी मददगार हो सकता है, न कि सिर्फ लोगों से कॉन्टैक्ट करने भर के लिहाज से।”  पिछले महीने, इसी तरह ऑटो एक्टिव मोड के एक मामले में एक महिला की ऐप्पल वॉच ने कथित तौर पर 911 को ऑटो-डायल कर दिया था, जब महिला के शरीर में कोई हलचल नहीं पाया था। गिरने से महिला बेहोश हो गई थी।

[ad_2]

Source link