Home Life Style सौंफ को इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, वेट लॉस के साथ इन बीमारियों में भी मिलेगी राहत

सौंफ को इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, वेट लॉस के साथ इन बीमारियों में भी मिलेगी राहत

0
सौंफ को इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, वेट लॉस के साथ इन बीमारियों में भी मिलेगी राहत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मसालों में अपनी मीठी और ठंडी सी महक के लिए सौंफ खास जगह रखती है। इसका फ्लेवर बिल्कुल रिफ्रेशिंग होता है। जिसकी वजह से ये नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल होता है। वहीं इन दिनों वजन घटाने के लिए भी सौंफ का पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे केवल वजन ही नहीं घटता बल्कि सेहत को और भी कई सारे फायदे होते हैं। सौंफ में कई सारे ऐसे गुण हैं जो शरीर को कई सारी बीमारियों से राहत देते हैं। जिसमे डाइजेशन से लेकर पीरियड्स क्रैम्प तक शामिल हैं। 

सौंफ खाने से इन बीमारियों में मिलती है राहत

-मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक होता है

-यूरिनेशन की समस्या दूर होती है

-हाइपरटेंशन दूर  होता है

-आंखों की कमजोरी सही होती है

-वहीं ब्रेस्ट फीडिंग मदर के मिल्क प्रोडक्शन में भी मदद करती है सौंफ

-गैस, ब्लॉटिंग दूर करने के साथ सौंफ खाने से डाइजेशन तेज होता है। 

-भूख बढ़ती है। 

-शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी सौंफ का पानी फायदेमंद है। 

सौंफ को इन तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर आप वेट लूज करने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सौंफ का पानी सुबह खाली पेट पिएं। ये बॉडी की दूसरी बीमारियों पर भी असर करता है। हालांकि इन्हें इन तरीकों से भी लिया जा सकता है।

सौंफ को खाएं

अगर आप डेली रूटीन में सौंफ के पानी को नहीं पी पा रहे हैं। तो आप सौंफ को चबाकर खाएं। इसका स्वाद रिफ्रेशिंग होता है और वजन को लूज करने में भी मदद करेगा। साथ ही आईसाइट भी स्ट्रांग बनेगी।

सौंफ की चाय बनाकर पिएं

आप चाहें तो सौंफ की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को पानी में डाल दें। साथ में स्वाद के लिए थोड़ा सा गुड़ शामिल कर दें। इस चाय को पीने से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

पाउडर बनाकर खाएं

अगर आपके पास टाइम कम है तो सौंफ का पाउडर भी खाया जा सकता है। सौंफ को भूनकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में काला नमक, मिश्री और हींग मिला लें। ये डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

[ad_2]

Source link