[ad_1]
हाइलाइट्स
घर की उत्तर पूर्व दिशा साफ-सुथरी होनी चाहिए.
वास्तु लैवेंडर रंग का इस्तेमाल करने की सलाह देता है.
Vastu tips to prevent stress, depression: आज कल लोगों की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि किसी का भी तनावग्रस्त होना बहुत आम हो गया है. टीएजर्स हों या बुजुर्ग, हर कोई स्ट्रेसफुल रहता है. काम की टेंशन, निजी जिंदगी या अतीत से जुड़ी बातें लोगों को परेशान कर सकती हैं. जिसके कारण धीरे-धीरे इंसान अवसाद यानी डिप्रेशन की चपेट में आता जा रहा है. हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि सब कुछ ठीक रहने के बावजूद भी मन उदास रहता है. आपको बता दें कि वास्तु दोष के कारण भी ऐसा हो सकता है.
पंडित शक्ति जोशी के अनुसार आप घर पर वास्तु से जुड़े कुछ नियमों का पालन कर तनाव से दूर रह सकते हैं. वास्तु के ये अचूक उपाय आपको नकारात्मक से दूर रखेंगे.
स्ट्रेस और डिप्रेशन से दूर रहने के लिए वास्तु के उपाय
- दिनभर में कुछ समय उत्तर पश्चिम दिशाके पश्चिम में बिताएं. वास्तु के अनुसार ये जगह अतीत के बुरे और नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा दिलवा सकती है. इससे आपको उच्च रक्तचाप, तनाव और अवसाद से दूर रहने में मदद मिलेगी.
- सुनिश्चित करें कि घर की उत्तर पूर्व दिशा साफ-सुथरी और अव्यवस्था मुक्त होनी चाहिए. इस दिशा में अच्छी तरह से रोशनी आनी चाहिए. कहा जाता है कि इस दिशा में भगवान शिव का वास होता है. मान्यता के अनुसार शिव जी को नकारात्मकता का नाश करने वाला माना जाता है. साथ ही आप भोलेनाथ की उपासना कर तनावमुक्त हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- जिंदगी में कभी नहीं करना पड़ेगा हार का सामना, रोज करें इस मंत्र का जाप, खुल जाएगी किस्मत
- नेगेटिविटी खत्म करने के लिए घर की उत्तर पूर्व दिशा की नियमित साफ-सफाई करें. वैदिक ज्योतिष, आचार्य प्रथमेश गोस्वामी के अनुसार ग्रह गुरु यानी बृहस्पति देव साइकोलॉजी के शासक होते हैं. वे मन, सोच-विचार आदि को कंट्रोल करते हैं. तनाव और डिप्रेशन से दूर रहने के लिए इस जगह को साफ रखना ज़रूरी है. साथ ही बृहस्पति देव की पूजा करें.
- तनाव कम करने के लिए वास्तु लैवेंडर रंग का इस्तेमाल करने की सलाह देता है. अगर आप तनावग्रस्त हैं तो आपको लैवेंडर कलर के कपड़े पहनने चाहिए. इससे आपको सुकून मिलेगा और आपके जीवन में खुशहाली आएगी.
- सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है. इस रंग के प्रयोग से आप तनावमुक्त हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस रंग से आपकी मेंटल हेल्थ ठीक रह सकती है और आपका तनाव भी कम हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharma Aastha, Lifestyle, Religion, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 13:20 IST
[ad_2]
Source link