Home Health हर घर में होती है ये खास औषधि… कब्ज, कैंसर, खून की कमी जैसी बीमारियों में…

हर घर में होती है ये खास औषधि… कब्ज, कैंसर, खून की कमी जैसी बीमारियों में…

0
हर घर में होती है ये खास औषधि… कब्ज, कैंसर, खून की कमी जैसी बीमारियों में…

[ad_1]

सनन्दन उपाध्याय/बलिया. औषधियों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन आज हम उस औषधि के बारे में बात करेंगे जो हर घर में बड़ी आसानी के साथ मिल जाती है. हर घर में इस औषधि का प्रवेश होते ही इसके गमक से घर भर जाता है. इसको हरे धनिया के नाम से जानते हैं. यह औषधीय गुणों से पूरी तरह से भरपूर है. इसमें अनेकों प्रकार ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभकारी और फायदेमंद होते हैं. यह शुगर, खून की कमी, पेट से जुड़ी कोई भी समस्या और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों में कामयाब सिद्ध होती है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि यह एक सुगंधित पत्तियों से भरपूर शरीर के लिए बेहद लाभकारी और फायदेमंद औषधि है. यह हर घर में बड़े आसानी के साथ मिल जाती है. इसका सही तरीके से उपयोग करके तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है. यह कैंसर, शुगर, एनीमिया और पेट से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी को जड़ से खत्म करने में कामयाब सिद्ध होती है.

ये हैं इस औषधि की खासियत
डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि हरे धनिए को भोजन में लोग चटनी के रूप में अपने स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. वहीं, इसमें कई औषधि गुण भी पाए जाते हैं. अगर इसका नियमित रूप से सही मात्रा में प्रयोग किया जाए तो बहुत सारे रोगों के लिए लाभकारी है. जैसे एक तो यह पाचन क्रिया को काफी अच्छा बनाता है. हरे धनिए के पत्तियों में फोलिक एसिड और आयरन की मात्रा काफी पाई जाती है. जैसे एनीमिया में यह रामबाण का काम करता है. इसके अलावा केमिकल्स एंटीऑक्सीडेंट कुछ ऐसे पाए जाते हैं जो कैंसर रोग से बचाव करते है.

नहीं होता कोई साइड इफेक्ट 
आजकल ब्लड प्रेशर और शुगर के काफी मरीज मिल रहे हैं तो इसकी पत्तियों में पोटेशियम की मात्रा होने से ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और इसमें थायमिन नाइट्रेट जैसे कुछ ऐसे फाइटोकेमिकल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो मधुमेह (शुगर) के रोगियों के लिए काफी लाभकारी होते हैं. इसके साइड इफेक्ट कुछ नहीं है. केवल उसको अच्छे से साफ करके प्रयोग करना चाहिए. आज कल ज्यादा से ज्यादा लोग केमिकल का प्रयोग करके हरा धनिया उगा रहे हैं वो थोड़ा सा नुकसानदायक हो सकता है. ऑर्गेनिक तरीके से उगाई गई धनिया शरीर के लिए बेहद लाभकारी और फायदेमंद है.

Tags: Ballia news, Food, Health, Local18, UP news

[ad_2]

Source link