Home National हिमाचल पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी के कोचिंग सेंटर पर छापा, लैपटॉप व हार्ड डिस्क जब्‍त

हिमाचल पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी के कोचिंग सेंटर पर छापा, लैपटॉप व हार्ड डिस्क जब्‍त

0
हिमाचल पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी के कोचिंग सेंटर पर छापा, लैपटॉप व हार्ड डिस्क जब्‍त

[ad_1]

हाइलाइट्स

हिमाचल पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर पर छापा
विजिलेंस टीम को मुख्‍य आरोपी के घर मिली नकदी
जब्त हार्ड डिस्‍क और लैपटॉप उगलेंगे कई राज

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के जेओए आईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में गुरुवार को विजिलेंस ने मुख्य आरोपी संजीव कुमार के अणु स्थित कोचिंग संस्थान परफेक्ट फ्यूचर टाईि‍पिंग इंस्टीट्यूट में छापेमारी की. विजिलेंस की टीम ने लैपटॉप व हार्डडिस्क को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए लैब को भेजा गया है. विजिलेंस की टीम इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे भी सामने आ रहे हैं.

सूत्रों की मानें तो विजिलेंस ने प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर के जेओए आईटी परीक्षा पेपर लीक करने के मामले में चयन आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद व दलाल के रूप में काम करने वाले कोचिंग संस्थान के संचालक संजीव कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है. इस मामले में संलिप्त सभी नामजद आरोपियों को गत दिवस को कोर्ट में पेश किया गया था जहां दोनों मुख्य आरोपियों को तीन दिन के अतिरिक्त रिमांड पर भेजा गया है. विजीलेंस की टीम लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

प्रदेश चयन आयोग कर्मचारी के घर पर भी छापा
रिमांड के दौरान हुए खुलासे के बाद विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को मुख्य आरोपी संजीव कुमार के संस्थान में छापेमारी कर छानबीन को अंजाम दिया है. इससे पहले विजिलेंस की टीम ने मुख्य आरोपी उमा आजाद के घर पर भी छापेमारी की थी. यहांं से विजिलेंस की टीम को करीब 8 लाख रुपए की राशि बरामद हुई थी. विजिलेंस की टीम, इस पेपर लीक मामले पर मुख्य आरोपी के परिवार वालों व चयन आयोग के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है.

पूछताछ में नाम सामने आने पर होंगी और गिरफ्तारियां
विजिलेंस की मानें तो कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में और कई बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस, हमीरपुर रेणू शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पेपर लीक मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी संजीव कुमार के कोचिंग संस्थान में छापेमारी की गई है. विजिलेंस की टीम ने एक लैपटॉप व हार्डडिस्क को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है.

Tags: Himachal pradesh, Paper Leak

[ad_2]

Source link