[ad_1]
हाइलाइट्स
हिमाचल के तमाम इलाकों में बर्फबारी, कई जगहों पर जाम
सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहनों की आवाजाही पर रोक
प्रशासन की एडवाइजरी ऊंचाई वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह
शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के तमाम इलाकों में बर्फबारी का दौर शबाब पर है तो भारी ठंड के कारण प्रशासन ने पर्यटकों के लिए अलर्ट (Weather Alert) जारी कर दिया है. मनाली के ऊपरी क्षेत्रों सहित अटल टनल में बर्फबारी के कारण कई जगहों पर जाम लग रहा है. इधर, प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. यहां से वाहनों को वापिस भेजा जा रहा है. प्रशासन ने कहा है कि पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं. मौसम विभाग ने भी गुरुवार और शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई है.
राजधानी शिमला में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं. यहां के प्रसिद्ध रिज मैदान पर स्नोफॉल शुरू होते ही पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है. वहीं, लाहौल स्पीति में लंबे अंतराल के बाद ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ निचले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. यहां मौसम विज्ञान केंद्र ने बर्फबारी की सम्भावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी की है. यहां प्रशासन ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष बनाया है जहां 9459461355 और कंट्रोल रूम पर 8988092298 से संपर्क किया जा सकता है.
अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह
पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक यात्रा नहीं करने तथा ऊंचाई वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है. किसान और बागवानों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था, अब उनके चेहरे खिल उठे हैं. ये बर्फबारी उनकी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Himachal pradesh, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : December 29, 2022, 18:53 IST
[ad_2]
Source link