[ad_1]
हाइलाइट्स
हैंगनेल से छुटकारा पाने के लिए स्किन को मॉइस्चराइज करना जरूरी
हैंगनेल में कई बार रक्तस्त्राव और दर्द हो सकता है.
हैंगनेल को नेल कटर से काटने की भूल न करें.
Home Remedies For Hangnails: हैंगनेल की समस्या हर किसी को होती है खासकर सर्दियों के मौसम में ये समस्या अधिक परेशान करती है. हैंगनेल नाखून की जड़ के चारों ओर लिपटी त्वचा का एक हिस्सा होता है जो ड्राईनेस के कारण बाहर निकलने लगता है. ये समस्या पैर की उंगलियों की अपेक्षा हाथ की उंगलियों में अधिक होती है. हालांकि ये एक सामान्य समस्या है लेकिन कुछ मामलों में इसमें रक्तस्त्राव और दर्द भी हो सकता है. फंगस और बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर ये स्थिति खराब भी हो सकती है, इसलिए समय रहते इसका उपचार किया जाना बेहद जरूरी है. हैंगनेल को ठीक करने के लिए होम रेमेडीज अधिक फायदेमंद हो सकती हैं. चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही इफेक्टिव होम रेमेडीज के बारे में.
क्यों होता है हैंगनेल
स्टाइलक्रेज के अनुसार हैंगनेल वो स्थिति है जब उंगलियों की स्किन नाखून के किनारों से अलग हो जाती है. इस दौरान स्किन दर्दनाक हो सकती है खासकर तब जब स्किन किसी वस्तु से टकराए या छू जाए.
हैंगनेल की समस्या अधिकतर सर्दियों के मौसम में होती है. शुष्क तापमान और ड्राई स्किन क्यूटिकल्स को प्रभावित करते हैं जिसके परिणामस्वरूप हैंगनेल की समस्या हो सकती है.
हैंगनेल के लिए होम रेमेडीज
हैंगनेल को अधिकतर लोग नेलकटर से काट देते हैं जिस वजह से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. हैंगनेल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्टेप बाई स्टेप चीजें अपनाएं तो जल्द राहत मिल सकती है.
इसके लिए चाहिए-
– बाउल
– गर्म पानी
– विटामिन ई या ऑलिव ऑयल
– क्यूटिकल निप्पर
– एंटी-बैक्टीरियल ऑइंटमेंट
ये भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए करते हैं सलाद का सेवन? ये 4 तरह के सलाद फायदेमंद
स्टेप बाई स्टेप करें फॉलो
– सबसे पहले एक बड़े बाउल में गर्म पानी भरें और उसमें उंगलियों को 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें. चाहें तो पानी में जैतून और विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं.
– हाथों को सुखाएं और हैंगनेल को काटने के लिए क्यूटिकल निप्पर का उपयोग करें. सावधानीपूर्वक क्यूटिकल को काटें वरना दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
– इंफेक्शन को रोकने के लिए एंटी-बैक्टीरियल ऑइंटमेंट का प्रयोग कर सकते हैं. यदि हैंगनेल बड़ा और दर्दनाक है तो बैंडऐड भी लगा सकते हैं.
– हैंगनेल को पूरी तरह से ठीक करने के लिए दिन में कई बार मॉइस्चराइजर अप्लाई करें. सूखेपन से निपटने के लिए पेट्रोलियम जेली, नारियल और ऑलिव ऑयल का उपयोग कर सकते हैं.
हैंगनेल की समस्या आमतौर पर सर्दियों के मौसम में होती है. इस समस्या से निपटने के लिए होम रेमेडीज अपनाई जा सकती हैं. समस्या गंभीर होने पर चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 12:05 IST
[ad_2]
Source link