[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
कम कीमत में दमदार कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो इस समय 200 मेगापिक्सेल कैमरे वाला एक ब्रांडेड फोन सिर्फ 12 हजार रुपये में मिल रहा है। लेकिन यह डील सिर्फ कुछ घंटे और लाइव रहेगी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Infinix Zero Ultra 5G की, जो Flipkart पर चल रही Big Saving Days Sale में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। सेल आज रात 12 बजे समाप्त होने वाली है। सेल में मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेकर 50 हजार के इस फोन को आप मात्र 12 हजार में खरीद सकते हैं। जी हां, यह एकदम सच है। चलिए बताते हैं कहां और कैसे इतना सस्ता मिल रहा है ये प्रीमियम फोन
MRP से ₹38,999 सस्ता मिल रहा फोन
दरअसल, Infinix Zero Ultra फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये एमआरपी के साथ लिस्टेड है। लेकिन फोन 17,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 32,999 रुपये कीमत में खरीदने कि लिए उपलब्ध है। सेल में मिल रहे आकर्षक ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसे और कम कीमत में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप 1000 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। मान लीजिए अगर आप सारे ऑफर्स का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की कीमत मात्र 11,999 रुपये रह जाएगी, यानी एमआरपी से पूरे 38,999 रुपये तक कम में इस फोन को खरीदा जा सकता है!
(नोट- ऑर्डर करने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि एक्सचेंज ऑफर आपके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं। एक्सचेंज बोनस का राशि पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। खरीदारी करने से पहले फ्लिपकार्ट पर जाकर बैंक ऑफर्स की डिटेल जरूर चेक कर लें।)
गजब का ब्रॉडबैंड: 1000 Mbps की ताबड़तोड़ स्पीड और Netflix फ्री, हर महीने 3300GB डेटा भी
Infinix Zero Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 3D कर्व्ड एज और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंप्लिंग रेट प्रदान करता है। डिस्प्ले में 900 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सेल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा शमिल है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन 180 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच बैटरी पैक करता है। कंपनी का दावा है कि फोन मात्र 12 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है।
[ad_2]
Source link