Home Tech & Gadget ₹15000 से कम में कर्व्ड डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा वाला पहला फोन; 2 साल की वारंटी

₹15000 से कम में कर्व्ड डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा वाला पहला फोन; 2 साल की वारंटी

0
₹15000 से कम में कर्व्ड डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा वाला पहला फोन; 2 साल की वारंटी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चाइनीज टेक ब्रैंड itel ने बड़े लॉन्च इवेंट में कर्व्ड डिस्प्ले वाला देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन itel S23+ लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ढेरों ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं। इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैन और 32MP फ्रंट कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें NFC कनेक्टिविटी के साथ कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी किया जा सकता है।

itel S23+ पहला बजट फोन है, जिसमें NFC कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा Memfusion Technology के साथ इस फोन की रैम क्षमता बढ़ाने का विकल्प भी मिल जाता है। इस डिवाइस में 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। खास बात यह है कि कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है और यूजर्स को फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का फायदा भी मिलेगा। itel S23+ में iPhone के डायनमिक आईलैंड फीचर जैसा डायनमिक बार फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 12GB रैम और कीमत 10 हजार से कम

इतनी रखी गई itel S23+ की कीमत

itel S23+ को भारतीय मार्केट में लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदने का मौका ग्राहकों को मिलेगा। इसके इकलौते 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को itel दो कलर ऑप्शंस- लेक स्यान और एलिमेंटल ब्लू में लेकर आया है। 

ऐसे हैं itel S23+ के स्पेसिफिकेशंस

नए स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 500nits की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा के साथ मिलता है। यह 15 हजार रुपये से कम सेगमेंट में भारत का पहला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला फोन है। itel S23+ में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और Unisoc Tiger T616 प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस Android 13 पर आधारित itelOS 13 के साथ आता है।

10 हजार रुपये से कम कीमत में ये स्मार्टफोन्स हैं बेस्ट, देखें टॉप-5 मॉडल्स की लिस्ट

कैमरा फीचर्स की बात करें तो बैक पैनल पर 50MP AI डुअल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कई कैमरा फीचर्स के अलावा लंबे बैकअप के लिए itel S23+ में 5000mAh बैटरी मिलती है, जिसे 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस में कंपनी ने NFC कनेक्टिविटी भी दी है, जो सेगमेंट के किसी दूसरे विकल्प में नहीं मिलती। 

[ad_2]

Source link