Home Business ₹300 के करीब हो सकती है इस कंपनी की लिस्टिंग! निवेशक आज भी लगा सकतें हैं IPO पर दांव

₹300 के करीब हो सकती है इस कंपनी की लिस्टिंग! निवेशक आज भी लगा सकतें हैं IPO पर दांव

0
₹300 के करीब हो सकती है इस कंपनी की लिस्टिंग! निवेशक आज भी लगा सकतें हैं IPO पर दांव

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिगं सर्विसेज देने वाली कंपनी एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics IPO) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को मंगलवार को इश्यू के पहले दिन 37 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के 1,42,09,386 शेयरों के आईपीओ पर 52,35,360 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। कंपनी के आईपीओ पर निवेशक आज भी दांव लगा सकते हैं। 

आज का GMP

एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रे मार्केट (Elin Electronics IPO) में आज भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टॉप शेयर ब्रोकर की रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के आईपीओ मौजूदा समय में 48 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों को समझें तो कंपनी की लिस्टिंग 300 रुपये के आस-पास हो सकती है। अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा तो जिस किसी निवेशक को कंपनी के शेयर अलॉट हुए उसे 19 प्रतिशत का फायदा लिस्टिंग के दिन मिल सकता है। 

आज से आईपीओ पर लगा सकते हैं दांव, GMP ने किया निवेशकों को गदगद

रिटेल इंडिविजुल्स इंवेस्टर्स (आरआईआई) की श्रेणी को 55 प्रतिशत अभिदान मिला। नॉन-इंडिविजुल्स इंवेस्टर्स के हिस्से को 43 प्रतिशत और पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को एक प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए है और 300 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 234 से 247 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का आईपीओ कल यानी 22 दिसंबर को क्लोज होगा। 

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

[ad_2]

Source link