[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
अगर आपको लगता है कि एंट्री-लेवल सेगमेंट में पावरफुल स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन वाला स्मार्टफोन नहीं खरीदा जा सकता तो आप गलत हैं। चाइनीज टेक कंपनी ने 6000 रुपये से भी कम कीमत पर LED रिंग लाइट कैमरा और iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन Infinix SMART 8 HD लॉन्च कर दिया है। इस फोन की भारतीय मार्केट में सेल आज से शुरू हो रही है।
Infinix SMART 8 HD की खास बात सिर्फ इसका डिजाइन नहीं है। इस फोन का बैक कैमरा iPhone के ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल जैसा दिखता है और साथ ही इसमें ऐपल आईफोन के डायनमिक आईलैंड जैसा ही डायनमिक नॉच फीचर मिलता है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, हाई-रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
केवल 8,299 रुपये में 16GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, बड़ा फ्लैट डिस्काउंट
यहां से खरीद पाएंगे Infinix SMART 8 HD
चाइनीज टेक ब्रैंड इनफिनिक्स के नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीद सकते हैं। इस डिवाइस को 5,669 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है, जबकि इसकी कीमत 6,299 रुपये रखी गई है। यह कीमत 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले इकलौते वेरियंट की है।
ग्राहकों को Flipkart Axis Bank Credit Card, PNB Credit Cards और Axis Bank Credit and Debit Card से भुगतान की स्थिति में 10 पर्सेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन तीन कलर ऑप्शंस- क्रिस्टल ग्रीन, शाइनी गोल्ड और टिंबर ब्लैक में खरीदा जा सकता है।
केवल 5,799 रुपये में खरीदें 15,000 रुपये MRP वाला स्मार्ट टीवी, फ्रेमलेस डिजाइन और DJ जैसा साउंड
Infinix SMART 8 HD के स्पेसिफिकेशंस
इनफिनिक्स स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले 500nits की पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फो में Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ कुल 6GB (3GB इंस्टॉल्ड और 3GB वर्चुअल) रैम दी गई है। फोन के बैक पैनल पर 13MP डुअल AI कैमरा LED रिंग फ्लैश के साथ मिलता है और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। Android 13 पर बेस्ड XOS 13 के साथ आने वाले फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है।
[ad_2]
Source link