[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नया टीवी घर लाना चाहते हैं लेकिन बजट कम है तो फीचर्स या स्क्रीन-साइज से समझौता करने की जरूरत नहीं है। आपको 7,000 रुपये से भी कम में लोकप्रिय टीवी ब्रैंड iFFALCON का बड़ा टीवी खरीदने का मौका मिल रहा है। इस टीवी को ओरिजनल कीमत के मुकाबले 63 पर्सेंट कम में खरीदा जा सकता है। साथ ही इसपर कई बैंक डिस्काउंट्स भी दिए गए हैं।
कम कीमत पर बड़ा टीवी खरीदने का मौका ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर दिया गया है और ग्राहक 60 पर्सेंट से ज्यादा के डिस्काउंट पर iFFALCON E32 HD Ready LED TV खरीद सकते हैं। अगर आप डिश टीवी या टाटा स्काई जैसे सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर का सब्सक्रिप्शन लेकर चैनल्स देखना चाहते हैं तो यह टीवी आपके लिए बेस्ट होगा। स्मार्ट स्ट्रीमिंग स्टिक जैसे विकल्पों के साथ आप इसे स्मार्ट टीवी में भी बदल सकते हैं।
सबसे बड़े OnePlus TV पर 66 हजार रुपये की बंपर छूट, यहां खरीदने का मौका
बंपर डिस्काउंट पर ऐसे खरीदें iFFALCON TV
iFFALCON HD Ready LED TV 32E32 की कीमत भारतीय मार्केट में 18,990 रुपये रखी गई है लेकिन अमेजन इसपर 63 पर्सेंट का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। बड़े डिस्काउंट के चलते ग्राहक यह टीवी केवल 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स की बात करें तो IDBI Bank Card, City Union Bank Mastercard Debit Card और HSBC Cashback Card Credit Card से भुगतान पर अधिकतम 10 पर्सेंट की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
ऐसे हैं iFFALCON HD Ready LED TV के फीचर्स
टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले HD Ready (1366×768) रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल के साथ दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI पोर्ट्स, एक USB पोर्ट और IR पोर्ट दिया गया है। यह टीवी Dolby Audio सपोर्ट वाले स्पीकर्स के जरिए 16W साउंड आउटपुट देता है, जिससे यूजर को बेहतरीन ऑडियो अनुभव मिल सके। इसमें ड्यूरेबल A+ ग्रेड DLED पैनल दिया गया है।
15,000 रुपये से कम में 50,000 रुपये वाला बड़ा स्मार्ट टीवी, फिर नहीं मिलेगी यह डील
अन्य फीचर्स की बात करें तो इस टीवी में MMF, पैरेंटल कंट्रोल, नैचुरल लाइट इंजन, ट्रू कलर, EPG और सुपर एनर्जी एफिशिएंसी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। ‘मेड इन इंडिया’ टीवी पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है और अमेजन से इसे खरीदने पर टीवी का इंस्टॉलेशन फ्री है। हालांकि, वॉल माउंट के लिए ग्राहकों को अलग से भुगतान करना पड़ सकता है।
[ad_2]
Source link