Home Tech & Gadget 10 रुपये रोज का Broadband प्लान: तेज इंटरनेट के साथ 1000GB डेटा, कॉलिंग एकदम अनलिमिटेड

10 रुपये रोज का Broadband प्लान: तेज इंटरनेट के साथ 1000GB डेटा, कॉलिंग एकदम अनलिमिटेड

0
10 रुपये रोज का Broadband प्लान: तेज इंटरनेट के साथ 1000GB डेटा, कॉलिंग एकदम अनलिमिटेड

[ad_1]

तेजतर्रार स्पीड वाला सस्ता Broadband चाहिए, तो भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास आपके लिए बहुत कुछ है। BSNL के पास ग्राहकों के लिए कई सुपर-अफोर्डेबल ब्रॉडबैंड प्लान्स हैं। टेल्को भारत में सबसे बड़े इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) में से एक है। अगर आपका बजट 500 रुपये से भी कम है, तो भी टेल्को के पास आपके लिए कई प्लान्स हैं। बता दें कि, Jio and Airtel के पास भी ब्रॉडबैंड बैकअप प्लान हैं जो बीएसएनएल से मिलने वाले प्लान से भी ज्यादा किफायती हैं। लेकिन जैसे-जैसे ये प्लान ज्यादा सस्ते होते जाते हैं, इनकी स्पीड और डेटा बेनेफिट कम होते जाते हैं। 500 रुपये से कम में बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए चार सुपर-अफोर्डेबल ब्रॉडबैंड प्लान्स हैं, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ….

500 रुपये से कम में बीएसएनएल के सुपर-अफोर्डेबल ब्रॉडबैंड प्लान:

बीएसएनएल 329 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान

लिस्ट में पहला प्लान 329 रुपये का है। यह बीएसएनएल का अब तक का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 20 Mbps स्पीड के साथ 1TB या 1000GB तक डेटा मिलता है। इतना डेटा खत्म करने के बाद भी आप 4 Mbps स्पीड के साथ इंटरनेट यूज करना जारी रख सकते हैं। प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के लिए एक फिक्स्ड-लाइन कनेक्शन भी मिलता है। इस कीमत के हिसाब से देखा जाए, तो इसमें रोज की लागत 10 रुपये के लगभग आएगी।

Airtel का सबसे छोटू ब्रॉडबैंड प्लान, ₹199 में इंटरनेट, 3300 GB डेटा और कॉल्स; फ्री राउटर भी

बीएसएनएल 399 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान

इसके बाद 399 रुपये का प्लान है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 30 Mbps स्पीड और 1TB तक मंथली डेटा मिलता है। डेटा कोटा समाप्त होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps हो जाती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन फ्री मिलता है। ध्यान दें कि यह प्लान केवल देश के ग्रामीण हिस्सों के यूजर्स के लिए है और इसे केवल इंडिविजुअल्स को ही बेचा जा सकता है।

बीएसएनएल 449 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान

लिस्ट में अगला प्लान 449 रुपये का है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 30 Mbps स्पीड और 3.3TB यानी 3300GB मंथली डेटा मिलता है। उसके बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps हो जाती है। प्लान में मुफ्त मिलने वाले फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन के साथ यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं।

केवल 99 रुपये में Airtel दे रहा Unlimited Data, गदर मचा रहा ये प्लान; इतनी मिलेगी वैलिडिटी

बीएसएनएल 499 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान

लिस्ट में आखिरी प्लान 499 रुपये का है। इसके साथ, यूजर्स को 3.3TB यानी 3300GB मंथली डेटा के साथ 40 Mbps की स्पीड मिलती है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps तक कम हो जाती है। इस प्लान के साथ एक मुफ्त फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन भी शामिल है।

ध्यान दें कि ऊपर बताए सभी प्लान्स के साथ, फ्री फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन मिलता है लेकिन इसके लिए लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद अलग से खरीदना होगा। इसके साथ ही, ऊपर बताए सभी प्लान्स की कीमतों में फिलहाला टैक्स शामिल नहीं किया गया है लेकिन ध्यान रहें कि फाइनल बिल GST के साथ आएगा।

 

 

(स्टोरी क्रेडिट-टेलीकॉमटॉक)

[ad_2]

Source link