Home Tech & Gadget 10 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 108MP कैमरे वाला Xiaomi का 5G फोन, आज आखिरी मौका

10 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 108MP कैमरे वाला Xiaomi का 5G फोन, आज आखिरी मौका

0
10 हजार रुपये सस्ते में खरीदें 108MP कैमरे वाला Xiaomi का 5G फोन, आज आखिरी मौका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

फ्लिपकार्ट पर चल रही इलेक्ट्रॉनिक्स सेल आज खत्म होने वाली है। ऐसे में शाओमी के 15 मिनट में फुल चार्ज होने वाले स्मार्टफोन- Xiaomi 11i Hypercharge 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का आज आपके पास आखिरी मौका है। 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की MRP 31,999 रुपये है। सेल में आप इसे 21 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेल में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर आपको 3 हजार रुपये का अडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन की कीमत को 23 हजार रुपये तक और कम किया जा सकता है। 

शाओमी 11i हाइपरचार्ज के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 360Hz के टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स का है और इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलेगा। 

यह फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 5G दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इनमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। 

वनप्लस का सबसे महंगा 5G फोन हुआ सस्ता, लिमिटेड टाइम डील में बंपर ऑफर

वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। शाओमी के इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन MIUI 12.5 Enhanced Edition पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 के अलावा सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दिए गए हैं। 

(Photo: Notebookcheck)

[ad_2]

Source link