Home National 15 घंटे बाद भी सतपुड़ा भवन से निकल रहा धुआं, जांच के लिए कमेटी गठित

15 घंटे बाद भी सतपुड़ा भवन से निकल रहा धुआं, जांच के लिए कमेटी गठित

0
15 घंटे बाद भी सतपुड़ा भवन से निकल रहा धुआं, जांच के लिए कमेटी गठित

[ad_1]

भोपाल. मध्‍य प्रदेश की राजधानी स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार साम को भीषण आग लग गई थी. प्रदेश के बड़े प्रशासनिक भवन से घटना के 15 घंटे बाद भी मंगलवार को धुआं निकलता देखा गया है. इससे अगलगी की भीषणता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. इस बीच मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आग लगने की वजहों का पता लगाने और अन्‍य पहलुओं की जांच के लिए 4 सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया है. बता दें कि प्रशासनिक भवन होने के चलते सतपुड़ा भवन में कई महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज मौजूद थे, जिनके आग में स्‍वाहा होने की आशंका है. भोपाल के कलेक्‍टर आशीष सिंह ने बताया कि आग को बुझाने में आर्मी और CISF के जवानों की मदद ली गई. उन्‍होंने बताया कि सतपुड़ा भवन में लगी आग की भीषणता को देखते हुए मौके पर फायर टेंडर की 30 से 40 वाहनों का इस्‍तेमाल किया गया.

भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना को शिवराज सरकार ने गंभीरता से लिया है. मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की वजहों का पता लगाने के लिए 4 सदस्‍यीय कमेटी गठित करने की घोषणा की है. कमेटी में एसीएस (होम) राजेश राजौड़ा, शहरी विभाग के प्रधान सचिव नीरज मंडोली, पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग के प्रधान सचिव सुखबीर सिंह और एडीजी (फायर) को शामिल किया गया है. यह कमेटी सीधे सीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना पर राजनीतिक आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर इसको लेकर हमला बोला है.

Bhopal : सतपुड़ा प्रशासनिक भवन में भीषण आग, करोड़ों का सामान और फाइलें खाक, कांग्रेस ने कहा-घोटाले के दस्तावेज जलाने की साजिश तो नहीं! 

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

आर्मी-सीआईएसफ का मिला सहयोग- कलेक्‍टर
भोपाल के कलेक्‍टर आशीष सिंह ने बताया कि सतपुड़ा भवन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. आर्मी, सीआईएसएफ के साथ ही अन्‍य एजेंसियों ने आग को नियंत्रित करने में मदद की. इससे पहले भोपाल के पुलिस कमिश्‍नर हरिनारायण चारी ने आग पर काबू पाने की बात बताई थी. उन्‍होंने कहा था कि आग को बुझा दिया गया है, लेकिन अभी धुआं निकल रहा है. ऐसे में आग भड़कने की आशंका बनी हुई है. हालांकि, बाद में इस पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. उन्‍होंने कहा था कि वायुसेना के हेलिकॉप्‍टर की अब कोई जरूरत नहीं है. बता दें कि आग की भयावहता को देखते हुए सीएम शिवराज ने केंद्र से मदद मांगी थी.

Tags: Bhopal news, Fire incident



[ad_2]

Source link