Home Tech & Gadget 2 हजार रुपये से कम की नई स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर

2 हजार रुपये से कम की नई स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर

0
2 हजार रुपये से कम की नई स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

फायर-बोल्ट ने इंडियन मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Destiny को लॉन्च किया है। कंपनी की नई वॉच स्लीक डिजाइन और प्रीमियम लुक के साथ आती है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, पावरफुल बैटरी और कई जरूरी हेल्थ सेंसर दे रही है। कंपनी ने इस वॉच को पिंक, बेज, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसी सेल 11 जुलाई दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे आप कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। तो आइए डीटेल में जानते हैं इस स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस नई स्मार्टवॉच में 360×360 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.39 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले शानदार क्रिस्टल क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस देता है। वॉच जिंक अलॉय फ्रेम और ऐल्युमिनियम अलॉय बटन के साथ आती है। ये इस वॉच को काफी ड्यूरेबल और स्टाइलिश बनाते हैं। फायर-बोल्ट की इस नई वॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी मिलेगा।

हेल्थ और फिटनेस के लिए भी इस वॉच कई जबर्दस्त फीचर दिए गए हैं। इसमें आपको हार्ट रेट मॉनिटर के साथ SpO2 सेंसर भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें आपको स्लीप मॉनिटरिंग भी मिलेगा। यह वॉच रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग और दूसरे कई स्पोर्ट्स मोड भी ऑफर करती है। वॉच में आपको अलग-अलग वॉच फेस भी मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद और मूड के हिसाब से सेट कर सकते हैं। 

फायर-बोल्ट की वॉच में स्मार्ट नोटिफिकेशन्स का भी ऑप्शन दिया गया है। साथ ही इसमें म्यूजिक प्लेबैक और कैमरा का कंट्रोल भी मिलेगा। इसमें टाइमर, अलार्म और स्टॉपवॉच जैसे अडिशनल फीचर भी मिलेंगे। इस वॉच में आपको वॉइस असिस्टेंट और IP 67 वॉटक रजिस्टेंट भी मिलेगा।

ChatGPT को लगा तगड़ा झटका, यूजर्स को अब नहीं पसंद आ रहा AI Chatbot

[ad_2]

Source link