[ad_1]
अभिनव कुमार/दरभंगा.ठंड में अगर गरमा गरम समोसा का स्वाद लेना है तो यहां आएं. यह झोपड़ी वाली दुकान काफी फेमस है. यहां पर 10 किमी दूर से लोग इस समोसा का स्वाद लेने आते हैं. दरभंगा के गीदारगंज स्थित मोहन की झोपड़ी वाली दुकान है. यहां पर 25 मसालों से समोसा तैयार होता है. साथ ही समोसा का मसाला 25 आइटम से तैयार होता है. जो काफी टेस्टी होता है. यहां10 किलोमीटर दूर से लोग स्वाद चखने आते हैं. रोजाना 400 पीस समोसा की बिक्री होती है.
दुकानदार मोहन बताते हैं कि समोसा का चोखा कई प्रकार के मसालों से तैयार किया जाता है. इसमें 25 प्रकार का मसाला दिया जाता है. समोसा के चोखा में बादाम का उपयोग नहीं होता है. इसमें कच्चा चना को डालते हैं. साथ ही समोसा को शुद्ध सरसों तेल में छानते हैं. एक पीस समोसा 7 रुपया में मिलता है. साथ ही एक प्लेट 20 में मिलता है. इसमें दो पीस समोसा के साथ चटनी, छोला, प्याज और हरी मिर्च दी जाती है.
चाय के साथ जरूर चखते हैं समोसा
दुकानदार मोहन बताते हैं कि यहां समोसा सिर्फ शाम में ही समोसा बनता है. लोग चाय पीने भी आते हैं तो एक दो समोसा खा ही लेते हैं. पहले यहां पर समोसा में बादाम दिया करते थे, लेकिन ग्राहकों ने बताया कि उस से गैस की समस्या हो जाती है. तो ग्राहकों की पसंद और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अब समोसे में बादाम के जगह पर चना का उपयोग कर रहे हैं. तो हेल्दी समोसे का स्वाद चखना है तोगिदरगंज स्थित इस दुकान पर पहुंच जाएं.
.
Tags: Food, Food 18, Street Food
FIRST PUBLISHED : January 11, 2024, 19:02 IST
[ad_2]
Source link