[ad_1]
हाइलाइट्स
जिनकी राशि कुंभ है, वे इस मामले में बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि की बहुओं की सास काफी शांत स्वभाव की होती हैं.
Mother-In-Laws Darling Daughter-In-Law : सनातन धर्म 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार विवाह भी माना जाता है. यह न सिर्फ दो लोगों का, बल्कि दो परिवारों का, संस्कारों का और परंपराओं का मिलन होता है. यह एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसे दोनों को साथ मिलकर आगे बढ़ना होता है. पति-पत्नी को एक दूसरे के सुख-दुख में बराबर से साथ देने की कसमें खाते हैं. विवाह के लिए पति-पत्नी का कुंडली मिलान किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिनसे संबंधित बहुएं अपनी सास के साथ बहुत स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग शेयर करती हैं. वे कौनसी राशि है? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
सास के साथ अच्छी बनती है इन राशि की बहुओं की
1. मेष राशि की बहुएं
मेष राशि की बहुएं काफी मेहनती और खुले विचार की मानी जाती हैं. ये अक्सर अपनी सासू मां से हर टॉपिक पर खुलकर बात करती हैं. यही वजह है कि दोनों के बीच एक सहेली की तरह बॉन्डिंग होती है. जब भी मेष राशि की बहू को किसी भी तरह की सलाह की जरूरत होती है तो उनकी सबसे अच्छी सलाहकार उनकी सासू मां ही मानी जाती हैं.
यह भी पढ़ें – भगवान की तस्वीर या मूर्ति से फूल गिरना देता है बड़ा संकेत, जानें क्या करें इस फूल का
2. मिथुन राशि की बहू
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की राशि मिथुन होती है, वे अपनी सासू मां के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. मिथुन राशि की बहुएं सास की लाडली होती हैं, उनकी सास उन्हें बहुत मानती हैं. हालांकि दोनों के विचारों में अंतर होने की वजह से कभी-कभी दोनों में नोंक-झोंक भी हो सकती है.
3. कुंभ राशि की बहुएं
जिन महिलाओं की राशि कुंभ होती है, वे इस मामले में बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि की बहुओं की सास काफी शांत स्वभाव की होती हैं, ये अपनी बहुओं को बहुत प्यार और दुलार करती हैं. सास और बहू दोनों ही एक दूसरे से हर बात शेयर करती हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : January 17, 2024, 16:56 IST
[ad_2]
Source link