[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
फ्लिपकार्ट पर आपके लिए जबर्दस्त ऑफर है। इस ऑफर में आप IP68 रेटिंग और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन Motorola Edge 40 को MRP से बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 34,999 रुपये है। डील में यह 14 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर में फोन की कीमत 28,150 रुपये तक कम हो सकती है। पुराने फोन के बदले फुल एक्सचेंज बोनस मिलने पर यह फोन 29,999 – 28,150 यानी 1849 रुपये में आपका हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और ब्रैंड पर निर्भर करेगा।
कंपनी इस फोन पर 1 हजार रुपये तक का बैंक ऑफर भी दे रही है। इसके लिए आपको ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट कैशबैक भी मिलेगा। मोटोरोला के इस फोन में 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा भी इस फोन में कई दमदार फीचर दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
मोटोराला के इस फोन में आपको 6.55 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह pOLED डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन 8GB की LPDDR4x रैम और 256GB के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दे रही है।
इतनी होगी ऑनर के नए फोल्डेबल फोन की कीमत, कंपनी के सीईओ ने दिया हिंट
इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4400mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दे रही है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyUX पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi 802.11ax, ब्लूटूथ 5.2, और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
(Photo: techmarkup)
[ad_2]
Source link