[ad_1]
अमेजन इंडिया की फैब फोन्स फेस्ट में जबर्दस्त लिमिटेड टाइम डील मिल रही है। इस डील में आप शाओमी के पावरफुल स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE 5G (8GB+128GB) को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट की MRP 33, 999 रुपये है, लेकिन सेल में यह 25, 999 रुपये में आपका हो जाएगा। ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 2 हजार रुपये तक की और छूट मिल सकती है। फोन पर कंपनी 18,300 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। पुराने फोन के बदले अगर आपको फुल एक्सचेंज अमाउंट मिलता है, तो यह फोन 25,999 – 18,300 यानी 7, 699 रुपये में आपका हो सकता है। पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।
फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.55 इंच का फुल एचडी+ OLED डॉट डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन सपोर्ट और 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। शाओमी का यह फोन 8GB तक की रैम और 128GB के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। हेवी गेमिंग के दौरान फोन हीट न हो इसके लिए इसमें लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी भी दी गई है।
बहुत सारे यूजर्स के लिए बंद हुआ Twitter, साइन-इन करने में हो रही परेशानी
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4250mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट के अलावा सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन मिलेंगे।
[ad_2]
Source link