Home Life Style 36 के 36 गुण मिलने के बाद भी क्यों हो जाता है तलाक, जानिए असली वजह

36 के 36 गुण मिलने के बाद भी क्यों हो जाता है तलाक, जानिए असली वजह

0
36 के 36 गुण मिलने के बाद भी क्यों हो जाता है तलाक, जानिए असली वजह

[ad_1]

ओम प्रयास/हरिद्वार. सनातन धर्म में जब किसी लड़के और लड़की की शादी होती है, तो दोनों की ही कुंडलियों का मिलान किया जाता है. हिंदू धर्म में होने वाली शादियों में कोई परेशानी या बाधा ना आए, इसके लिए लड़की और लड़के की कुंडलियों का मिलान, गुणों का मिलान, दोष आदि सब देखे जाते हैं. मान्यता है कि हिंदू धर्म में जब किसी लड़के और लड़की के 36 में से 36 गुण मिल जाते हैं, तो उसे सबसे उत्तम विवाह माना जाता है. यदि किसी की कुंडली में दोष होता है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताए गए उपाय से उसका निवारण किया जाता है. ऐसा भी कई बार देखा गया है कि लड़के और लड़की के 36 में से 36 गुण मिलने के बाद भी तलाक हो जाता है.

शादी के लिए 36/36 गुणों के मिलने के बाद भी दंपति का तलाक होना लोगों के मन में एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है. इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम हरिद्वार के धर्माचार्य पंडित वासुदेव मिश्र के पास पहुंचे. वेदों शास्त्रों के जानकार, वासुदेव मिश्र बताते हैं कि विवाह संस्कार करने के लिए गुण मिलान किया जाता है. गुण योग अलग है और गृह मैत्री अलग है. लग्न के अंदर विवाह संस्कार कराना जरूरी होता है, लेकिन 100 में से सिर्फ दो प्रतिशत लोग ही विवाह संस्कार कराते हैं. बिना लग्न के किया गया कोई भी कार्य फलीभूत नहीं होता है. लग्न पत्रिका में विवाह के लिए सभी रस्मों को करने के लिए हर चीज लिखी होती है, लेकिन नाम मात्र लोग ही समय के अनुसार विवाह में होने वाली रस्मों को पूरा करते हैं. गलत लग्न में किया गया कार्य कभी पूरा नहीं होता है.

विवाह संस्कार का कार्य लग्न में नहीं होना है कारण
वासुदेव मिश्र बताते हैं कि लग्न पत्रिका में जिस समय का जो संस्कार लिखा होता है, वह उसी समय होना चाहिए. यदि ऐसा नहीं होता है तो उसके परिणाम व्यक्ति को आगे प्राप्त होते हैं. पं. वासुदेव मिश्र बताते हैं कि विवाह संस्कार का कार्य लग्न में नहीं होने के कारण 36/36 गुण मिलने के बाद भी तलाक हो जाता है, इसलिए लग्न पत्रिका में लिखे विवाह के सभी कार्य इस लग्न में करने चाहिए, जिससे उनके जीवन में कोई भी परेशानी या बाधा न आए.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. LOCAL 18 किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Haridwar news, Latest hindi news, Local18, Religion 18, Uttarakhand news

[ad_2]

Source link