[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
फ्लिपकार्ट पर बंपर डील मिल रही है। इस डील में आप रियलमी के पावरफुल फोन Realme GT 2 को 40 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी का यह फोन 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसका MRP 39,999 रुपये है। आप इसे फ्लिपकार्ट की खास डील में 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का कार्ड है, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को आप आकर्षक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। वहीं, एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 23,200 रुपये तक और कम कर सकते हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 6.62 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी ऑफर कर रही है। डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और पंच-होल सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। फोन के रियर में आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।
इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शआमिल है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है।
तुरंत खरीदें ओप्पो का 5G हैंडसेट, पुराना फोन देने पर ₹17,500 का फायदा
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए इस फोन में ड्यूल स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो डॉल्बी ऐटमॉस के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दिए गए हैं।
[ad_2]
Source link