Home Life Style 5 किचन हैक्स कॉकरोच से दिलाएंगे छुटकारा, 2 दिन लगातार अपनाएं ये उपाय, मिनटों में होगा तिलचट्टों का काम तमाम

5 किचन हैक्स कॉकरोच से दिलाएंगे छुटकारा, 2 दिन लगातार अपनाएं ये उपाय, मिनटों में होगा तिलचट्टों का काम तमाम

0
5 किचन हैक्स कॉकरोच से दिलाएंगे छुटकारा, 2 दिन लगातार अपनाएं ये उपाय, मिनटों में होगा तिलचट्टों का काम तमाम

[ad_1]

हाइलाइट्स

कॉकरोच भोजन, बर्तनों में घुसकर उन्हें दूषित कर देते हैं.
पुदीने के तेल में नमक, पानी मिलाकर कॉकरोच वाली जगहों पर स्प्रे कर दें. इनसे छुटकारा मिल जाएगा.

किचन में कॉकरोच की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. कई बार महीनों साफ-सफाई ना करने से भी किचन के ड्रॉर, अलमारी, सिंक की नाली, पाइप, बंद जगहों में कॉकरोच अपना घर बना लेते हैं. कई बार ये बर्तनों, भोजन, खाने-पीने की अन्य वस्तुओं में भी घुस जाते हैं और उन्हें दूषित कर देते हैं. ऐसे में ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. यदि आपको तिलचट्टे बर्तनों पर नजर आ जाएं तो इन्हें बिना अच्छी तरह से साफ किए ना करें इस्तेमाल. यदि आप भी तिलचट्टों के आतंक से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे किचन हैक्स, जिनसे ये कॉकरोच तुरंत जहां भी छिपे होंगे बाहर आकर भागने को को मजबूर हो जाएंगे.

कॉकरोच को किचन, घर से भगाने के उपाय

-आपके किचन या कमरों में कॉकरोच दिखाई दे तो आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. लौंग की गंध से तिलचट्टे भाग जाते हैं. इसके लिए 10-12 लौंग को पीस लें. अब इसमें नीम के तेल को मिक्स कर लें और इसे उन जगहों पर स्प्रे कर दें जहां तिलचट्टे छिपे हुए हैं. लौंग और नीम का गंध कॉकरोच को पसंद नहीं होता. आप साबुत लौंग को भी नीम के तेल में डालकर रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 2 दिन में ही चिपचिपे, काले हो जाते हैं मशरूम? जान लें इन्‍हें स्‍टोर करने का प्रोफेशनल तरीका, हफ्तेभर रहेंगे फ्रेश

-मिट्टी तेल का भी तिलचट्टों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जहां-जहां भी कॉकरोच ने अपना डेरा जमा लिया है, वहां पर मिट्टी के तेल को छिड़क दें. आप इस तेल में थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर सकते हैं. इस उपाय से कॉकरोच फिर कभी नहीं आएंगे आपके घर.

-कॉकरोच भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा में थोड़ी सी चीनी डालकर वहां रख दें, जहां पर तिलचट्टे मौजूद हैं. आप बेकिंग सोडा और चीनी को पानी में मिक्स करके भी छिड़काव कर सकते हैं. कॉकरोच आसानी से भाग जाएंगे.

-पुदीने के तेल में थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर कॉकरोच वाली जगहों पर स्प्रे कर दें. काफी हद तक इनसे छुटकारा मिल जाएगा.

-चाहते हैं घर या किचन में कॉकरोच ना आए तो नियमित रूप से हर कोने की साफ-सफाई करते रहें. किचन के सिंक

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link