[ad_1]
आदित्य आनंद/गोड्डा. अगर आप गोड्डा में साफ-सुथरा और शुद्ध शाकाहारी भोजनालय ढूंढ रहे हैं तो मिशन चौक के नजदीक सोनू भोजनालय में आपको मात्र 50 रुपये में पेट भर भोजन मिलेगा. भोजन में चावल, दाल के साथ 3 प्रकार की आलू, परवल व भिंडी की भुजिया, आलू व गोभी की रस वाली सब्जी के साथ सलाद, चटनी, पापड़ भी मिलेगा.
दुकान के संचालक सोनू ने बताया कि करीब 10 वर्षों से इस दुकान को चला रहे हैं, जहां सैकड़ों ऐसे ग्राहक हैं जो वर्षों से रोजाना यहां भोजन करते हैं. मात्र 50 रुपए में पेट भर भोजन मिलता है. सीजनल सब्जी के साथ यहां भोजन परोसा जाता है. भोजन करने आए प्रदीप कुमार ने बताया कि वह गोड्डा के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं.
बताया कि बैचलर होने की वजह से घर पर खाना नहीं बना सकते हैं. वह दोपहर के वक्त यहां आकर भोजन करते हैं. यहां का भोजन काफी स्वादिष्ट है. घर जैसे खाने का स्वाद मिलता है. होटल भी साफ सुथरा है. इस दुकान की आलू की भुजिया सबसे खास है.
इसलिए क्रंची हो जाती है भुजिया
सोनू ने बताया की आलू भुजिया को पहले वह बारीक काटकर नमक व हल्दी मिलाकर थोड़ी देर छोड़ देते हैं. फिर बिना किसी मसाले के उसे तेल में फ्राई करते हैं, जिससे भुजिया क्रंची हो जाती है. यह काफी स्वादिष्ट लगती है, इसलिए ग्राहक इसे अधिक पसंद करते हैं. वर्षों से इस दुकान में आलू की भुजिया इसी प्रकार से बनाई जाती है.
.
Tags: Food 18, Godda news, Local18, Street Food
FIRST PUBLISHED : August 13, 2023, 14:45 IST
[ad_2]
Source link