[ad_1]
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung के स्मार्टफोन्स में बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स मिलते हैं, साथ ही इसकी M-सीरीज के स्मार्टफोन्स की पहचान लंबी बैटरी लाइफ देने के चलते भी है। इस सीरीज का पावरफुल स्मार्टफोन Amazon सेल में 10,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 17,000 रुपये के करीब है।
शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Fab Phones Fest सेल चल रही है, जिसमें ढेरों स्मार्टफोन्स बड़े डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं। इस दौरान Samsung Galaxy M13 5G को ग्राहक बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठाते हुए बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले के अलावा 50MP कैमरा सिस्टम और पावरफुल बैटरी के साथ आता है।
गजब डील! पूरे 72,000 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है प्रीमियम सैमसंग फोन, लिमिटेड टाइम ऑफर
सबसे कम कीमत में ऐसे खरीदें Galaxy M13 5G
भारतीय मार्केट में सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 16,999 रुपये रखी गई है। अमेजन सेल के दौरान 22 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद फोन 13,999 रुपये में लिस्टेड है। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड, यस बैंक क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन, City Union Bank मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड या HSBC कैशबैक कार्ड क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 पर्सेंट तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हुए यह स्मार्टफोन केवल 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन है तो कंपनी 12,900 रुपये तक की छूट इसके लिस्टेड प्राइस पर दे सकती है। इस एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन 10,000 रुपये से कम कीमत में आसानी से खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग यूजर्स के लिए बड़ी खबर! इन फोन्स में मिलने लगे ढेरों नए फीचर्स
ऐसे हैं Samsung Galaxy M13 5G के स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है और यह Android 12 पर आधारित One UI Core 4 पर काम करता है। 5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन में MediaTek Dimensity D700 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम मिलती है, जिसे RAM Plus फीचर की मदद से 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका 64GB इंटरनल स्टोरेज भी यूजर्स 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी लेंस के अलावा दूसरा 2MP सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को लंबा बैकअप देने वाली इसकी 5000mAh बैटरी को फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में Knox Security के साथ अतिरिक्त प्राइवेसी और सुरक्षा भी मिलती है।
[ad_2]
Source link