Home Tech & Gadget 50MP कैमरे के साथ आया iQOO का दमदार 5G फोन, मिलेगी 120W की सुपरफास्ट चार्जिंग

50MP कैमरे के साथ आया iQOO का दमदार 5G फोन, मिलेगी 120W की सुपरफास्ट चार्जिंग

0
50MP कैमरे के साथ आया iQOO का दमदार 5G फोन, मिलेगी 120W की सुपरफास्ट चार्जिंग

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

iQOO ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन- iQOO 11 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 5,000mAh की बैटरी, 120W की फास्ट चार्जिंग और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन दो वेरिएंट- 8GB+256GB और 16GB+256GB में आता है। इसके 8GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, इसका 16GB रैम वाला वेरिएंट  64,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ आता है। फोन सेल के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा। आइए डीटेल में जानते हैं इस लेटेस्ट 5G फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में। 

फोन में है एक्सटेंडेड रैम फीचर

iQoo 11 स्मार्टफोन 6.78-इंच सैमसंग E6 AMOLED स्क्रीन के साथ 1440×3200 पिक्सल रिजॉलूशन के साथ आता है। स्मार्टफोन का डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में दिए गए प्रोसेसर का नाम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 है। यह 16GB तक की रैम और  512GB तक के UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है। iQoo 11 में एक्सटेंडेड रैम 3.0 फीचर भी दिया गया है। इससे फोन की रैम जरूरत पड़ने पर 8GB तक बढ़ जाती है। फोन एंड्रायड 13 पर बेस्ड Funtouch 13 पर काम करता है।

 

5,000mAh की बैटरी से लैस है फोन

फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे लगे हैं। फोन का प्राइमरी लेंस 50MP का है। इसके अलावा यहां आपको 13MP का एक पोर्ट्रेट सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर देखने को मिलेगा। iQoo 11 स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। iQoo का यह प्रीमियम स्मार्टफोन लीजेंड और अल्फा कलर वेरिएंट में आता है।

[ad_2]

Source link