Home Tech & Gadget 5200mAh की बैटरी के साथ आया धांसू फोन, कम कीमत में तगड़ा डिस्प्ले और प्रोसेसर भी

5200mAh की बैटरी के साथ आया धांसू फोन, कम कीमत में तगड़ा डिस्प्ले और प्रोसेसर भी

0
5200mAh की बैटरी के साथ आया धांसू फोन, कम कीमत में तगड़ा डिस्प्ले और प्रोसेसर भी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

ऑनर (Honor) ने मार्केट में अपना नया हैंडसेट लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Honor Play 40C है। ऑनर का यह फोन 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे कंपनी ने मैजिक नाइट, इंक जेड ग्रीन और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी शानदार कैमरा सेटअप के साथ कई धांसू फीचर ऑफर कर रही है। इसकी एंट्री अभी चीन में हुई है। ग्लोबल मार्केट में भी यह जल्द एंट्री कर सकता है। इसकी कीमत 899 युआन (करीब 10,300 रुपये) है। आइए डीटेल में जानतें हैं कि कंपनी इस फोन में क्या कुछ खास ऑफर कर रही है। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 1612×720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.56 इंच का एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दे रही है। एचडी+  रेजॉलूशन वाले इस डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 480 प्लस चिपसेट दिया गया है। ऑनर के इस बजट फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट के अलावा 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।   

सबसे बड़ी डील! 4 हजार रुपये से कम में खरीदें वनप्लस का यह 5G फोन

(Representative Main Image – inf.news)

[ad_2]

Source link