[ad_1]
हाइलाइट्स
कुंभ राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग शुभ फलदाई साबित होगा.
कुंभ राशि वाले लोगों की गोचर कुंडली में मालवीय और त्रिकोण राय योग भी बन रहे हैं.
Mahalakshmi Raja Yoga : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन करते हैं और ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का सिर्फ मानव पर ही नहीं बल्कि देश दुनिया में भी प्रभाव पड़ता है. राशि परिवर्तन के दौरान यह ग्रह अलग-अलग प्रकार के योग भी बनाते हैं. कुछ योग बेहद शुभ माने जाते हैं, जिससे लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है. इसी क्रम में आने वाले 6 अप्रैल को एक ऐसा ही शुभ योग बनने जा रहा है, जो कि राजलक्ष्मी योग कहलाता है. इसे महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है. यह योग तब बनता है, जब भाग्य और धन के कारक गुरु और शुक्र मजबूत स्थिति में हों. भोपाल निवासी ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, महालक्ष्मी राजयोग से किन राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है.
इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि : महालक्ष्मी राजयोग के बनने से वृषभ राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा. महालक्ष्मी राजयोग के साथ शश और मालव्य योग भी बन रहे हैं. जो वृषभ राशि वालों को अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा. वृषभ राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी पदोन्नति के साथ आए भी बढ़ सकती है. बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें – राहु की महादशा क्या होती और कैसे बनती है? पढ़ें इसका जातक पर कैसा पड़ता है प्रभाव
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद साबित होगा. कन्या राशि के जातकों को कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. इस दौरान किस्मत का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. किसी कारण से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
मकर राशि : महालक्ष्मी राजयोग मकर राशि वालों के लिए भी लाभप्रद होने वाला है. मकर राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलेगा. यह राजयोग खास तौर पर व्यापारियों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा. व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
यह भी पढ़ें – माथे पर हल्दी का तिलक लगाना लाभकारी, मिलती है हर कार्य में सफलता, माना जाता है शुभता का प्रतीक
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग शुभ फलदाई साबित होगा. कुंभ राशि वाले लोगों की गोचर कुंडली में मालवीय और त्रिकोण राय योग भी बन रहे हैं, जो इन लोगों को धन लाभ कराएंगे. इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगा. उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों का सपना पूरा हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : April 05, 2023, 07:02 IST
[ad_2]
Source link