Home Tech & Gadget 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए Redmi Note 12 4G और Redmi 12C

8999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए Redmi Note 12 4G और Redmi 12C

0
8999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए Redmi Note 12 4G और Redmi 12C

[ad_1]

भारतीय मार्केट में Redmi Note 12 4G और Redmi 12C को लॉन्च किया गाय है। इन फोन्स को 15 हजार से कम में लॉन्च किया गया है। दोनों ही फोन्स को बजट सेगमेंट में उपलब्ध कराया गया है। इन दोनों फोन्स को कहां से खरीदा जा सकेगा, इनकी कीमत क्या है और इनके फीचर्स क्या हैं, ये हम आपको यहां बता रहे हैं।

Redmi Note 12 4G, Redmi 12C की भारत में कीमत:
भारत में Redmi Note 12 4G की कीमत 14,999 रुपये है। यह इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इसे सनराइज गोल्ड, आइस ब्लू और लूनर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। बैंक ऑफर्स के बाद इस फोन की कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 15,999 रुपये रह जाएगी।

Redmi 12C की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिए्ंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसे मैट ब्लैक, मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू और लैवेंडर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। बैंक ऑफर के साथ 500 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके बाद फोन की कीमत क्रमश: 8,499 रुपये और 10,499 रुपये रह जाएगी।

दोनों ही फोन्स को 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। इन्हें Flipkart, Amazon, Mi वेबसाइट, Mi Home स्टोर्स और रिटेल आउटलेट्स के खरीदा जा सकेगा। Xiaomi फैन्स को 500 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिा जाएगा। यह तब मिलेगा जब आप अपनी पुरानी डिवाइस एक्सचेंज करेंगे।

[ad_2]

Source link