Home Life Style बरसात में डोर मैट पर चिपक गई है मिट्टी, 3 तरीकों से करें साफ

बरसात में डोर मैट पर चिपक गई है मिट्टी, 3 तरीकों से करें साफ

0
बरसात में डोर मैट पर चिपक गई है मिट्टी, 3 तरीकों से करें साफ

[ad_1]

हाइलाइट्स

रबड़ डोर मैट को आप बड़ी आसानी से पानी से साफ कर सकते हैं.
बेहतर होगा कि आप हर सप्‍ताह डोर मैट को साफ कर लिया करें.

Paidan Saaf Karne Ka Tarika: घर को साफ सुथरा रखना है तो घर के दरवाजे पर रखे पायदान को साफ रखना जरूरी है. इसकी मदद से गंदगी को घर के बाहर रोका जा सकता है और बीमारियों को दूर रखा जा सकता है. लेकिन अक्‍सर बरसात के मौसम में इन पर जूतों से आए कीचड़ और मिट्टी चिपक जाती है. इस वजह से घर में प्रवेश करते ही सारा धूल और मिट्टी फर्श और बेड पर चिपक जाता है और कमरा बीमारियों का गढ़ बन जाता है. ऐसे में बरसात के मौसम में इन्‍हें हर सप्‍ताह साफ करते रहना बहुत ही जरूरी है. यहां हम बता रहे हैं कि आप अपने गंदे डोर मैट (Door Mat Cleaning) को किस तरह आसानी से साफ कर सकते हैं. वो भी बिना अधिक मेहनत किए.

डोरमैट को इस तरह करें साफ

रबड़ मैट
अगर आप रबड़ वाले डोर मैट का इस्‍तेमाल करते हैं तो आप इसे बाथरूम में ले जाकर बड़ी ही आसानी से पानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप नल के नीचे इसे रखें और एक मग में डिटर्जेंट और नींबू का घोल बना लें. अब पानी मिलाकर इस पर डालें और किसी ब्रश की मदद से इसे रगड़कर साफ कर दें.

रस्‍सी वाला डोर मैट
अगर आपका डोर मैट जूट या रस्‍सी का बना है और इस पर कीचड़ चिपक गया है तो बेहतर होगा कि आप इसे पहले कुछ घंटे धूप में रख दें. फिर पटककर मिट्टी झाड़ लें. अब भी गंदा हो तो आप इसे पानी और डिटर्जेंट में डुबाकर नल के नीचे धो लें. आप वैक्‍यूम क्‍लीनर से भी इसे साफ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  Tips and Tricks: किचन को देना चाहते हैं डिफरेंट लुक? 5 आसान टिप्स की लें मदद, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ

 कॉटन डोर मैट
अगर आप कॉटन डोर मैट इस्‍तेमाल करते हैं तो आप इसे बड़ी आसानी से वॉशिंग मशीन की मदद से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप घर के सारे डोरमैट को एक साथ वॉशिंग मशीन में डालें और डिटर्जेंट डालकर फास्‍ट वॉश मोड पर इन्‍हें धो लें. आप इन्‍हें बाल्‍टी में डिटर्जेंट घोलकर भी साफ कर सकते हैं और पानी से खंगालकर धूप में सुखा सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

ये भी पढ़ें:  बाथरूम के आईने पर जम गया है सफेद-जिद्दी दाग? कपड़े या साबुन नहीं, DIY क्‍लीनर से लौटाएं चमक, सिंपल है तरीका

Tags: Cleaning, Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link