Tunisha Sharma
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Tunisha Sharma की मौत ने सभी को बड़ा झटका दिया है। बता दें तुनिषा शर्मा सीरियल की शूटिंग कर रही थीं, जहां बाथरूम में फांसी के फंदे पर उनकी लाश लटकी पाई गई। वही तुनिषा की मां ने को-स्टार शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Live updates :Tunisha Sharma Death News Live update
Refresh
-
Dec 25, 2022
12:33 PM (IST)
जिनसे 24 घंटे पहले बात हुई उनके बयान दर्ज
तुनिषा शर्मा ने आखिरी बार यानी अपनी मौत के 24 घंटे पहले तक जिन लोगों से सेट या फोन पर बातचीत की, उन सभी के बयानों को दर्ज किया जा रहा है।
-
Dec 25, 2022
12:28 PM (IST)
ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन
एफआईआर कॉपी के मुताबिक, तुनिषा और शीजान एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। शीजान से ब्रेकअप के कारण तुनिषा डिप्रेशन में थीं।
-
Dec 25, 2022
12:24 PM (IST)
आज नहीं होगा तुनिषा का अंतिम संस्कार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तुनिषा के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शव को कोल्ड स्टोरेज में रखा है। तुनिषा की मौसी कल तक यूके से आएगी उंसके बाद कल ही डेड बॉडी जेजे हॉस्पिटल से परिवार घर ले जाएगा। तुनिषा का अंतिम संस्कार भी कल ही होगा।
-
Dec 25, 2022
12:23 PM (IST)
तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि
तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रेगनेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज किया है। शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। फांसी लगाने के बाद दम घुटने से मौत हुई है।
-
Dec 25, 2022
12:18 PM (IST)
आरोपी और तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को वालीव पुलिस स्टेशन से कोर्ट ले जाया गया
-
Dec 25, 2022
12:17 PM (IST)
पोस्टमॉर्टम में हुआ बड़ा खुलासा
तुनिषा शर्मा का आज तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में कई बड़े खुलासे हुए हैं। बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई मौत हुई है। साथ ही प्रेग्नेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज किया है। शरीर पर कोई भी जख्म के निशान नहीं है।