Home National यूपी में हारी हुई लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी का मिशन 2024 प्लान तैयार, योजनाएं बनाएगी हथियार

यूपी में हारी हुई लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी का मिशन 2024 प्लान तैयार, योजनाएं बनाएगी हथियार

0
यूपी में हारी हुई लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी का मिशन 2024 प्लान तैयार, योजनाएं बनाएगी हथियार

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूपी में बीजेपी ने मिशन 2024 के लिए प्लान तैयार कर लिया है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण बिल, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को हथियार बनाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने शुक्रवार को सीतापुर रोड स्थित वाटिका में हारी हुई पांच लोकसभा सीटों के प्रभारी, संयोजकों, विस्तारकों संग बैठक की। 

उन्होंने अधिकाधिक पात्र लोगों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान और आयुष्मान योजना से जोड़ने को कहा। साथ ही महिला बिल को लेकर भी हर घर तक पहुंच कर महिलाओं से चर्चा की बात कही। पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना बैठक शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई। बैठक में 2019 में हारी हुई मैनपुरी, श्रावस्ती, लालगंज, अंबेडकरनगर तथा रायबरेली संसदीय सीटों को लेकर चर्चा हुई।

प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेंगे भूपेंद्र

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति से भाजपा प्रदेश में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूर्ण करेगी।

सशक्त बूथ ही जीत का मंत्र धर्मपाल

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सशक्त बूथ की संरचना को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि सम्पर्क, संवाद, समन्वय, सक्रियता से परिणाम भाजपा के अनुकूल होगा।

[ad_2]

Source link