Home National आंखों का टेस्ट कराने आया होगा…चश्मे की दुकान के बाहर सांड़ देख अखिलेश ने कसा भाजपा पर तंज

आंखों का टेस्ट कराने आया होगा…चश्मे की दुकान के बाहर सांड़ देख अखिलेश ने कसा भाजपा पर तंज

0
आंखों का टेस्ट कराने आया होगा…चश्मे की दुकान के बाहर सांड़ देख अखिलेश ने कसा भाजपा पर तंज

[ad_1]

प्रतापगढ़ में गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, गैस के साथ खाद्य पदार्थ भी महंगे हैं। सड़कें टूटी हुई हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा फेल हो गया है। सरकार संविधान को खत्म कर रही है। मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान सभी भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। साथ ही सांड़ों को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। शहर में एक चश्मे की दुकान के बाहर सांड़ों को देखकर अखिलेश ने कहा, शायद दूर तक देखने के लिए आंखों का टेस्ट कराने आया होगा।

जीआईसी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर आयोजित प्रेसवार्ता में सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि देश में पीडीए इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर सैनिकों की चार साल वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाएगी। इतना ही नहीं, पुरानी पेंशन को भी बहाल किया जाएगा। शिविर में अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक श्याद अली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। 

भाजपा की फिर बनी सरकार तो बेरोजगारों की होगी बाढ़

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा जिस तरह से राज कर रही है, उससे प्रदेश के युवाओं को अन्य देशों में रोजगार के लिए जाना पड़ेगा। अगर केंद्र व प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी तो बेरोजगारों की बाढ़ आ जाएगी जो देश व प्रदेश के हित में नहीं है। 

जातिगत जनगणना और सभी को हक के लिए लड़ेगी सपा

सपा मुखिया ने जातीय जनगणना को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि बीजेपी जातीय गणना के बाद कन्फ्यूज है। जातीय गणना के बाद सभी को हक सम्मान मिले, इसके लिए सपा लड़ेगी। सपा सरकार में आबादी के हिसाब से हक और सम्मान दिया जाएगा। 

नए लोक भवन में जनता से झूठ बोला गया

भाजपा को आड़ें हाथों लेते हुए सपा मुखिया ने कहा कि दलित और पिछड़ा सम्मेलन उसी तरह से है जैसे महिला आरक्षण। नए लोकभवन में भाजपा ने जनता से झूठ बोला। ऐसा बिल पास कर दिया जो लागू नहीं हो सकता है। बिल लागू करने की नीयत हो तो जिन जगहों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां पर भी आरक्षण के हिसाब से महिलाओं को टिकट देना चाहिए। 

प्रदेश की सड़कों पर वाहन से अधिक घूम रहे सांड़

अखिलेश यादव ने कहा, वह पिछले 24 घंटे से जिले में हैं। हर दस कदम पर एक सांड़ दिख रहा है। मेरा अनुमान है कि जिले में कम से कम दो हजार सांड़ होंगे। घंटाघर स्थित एक चश्मे की दुकान का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा कि चश्मे की दुकान के बाहर एक सांड़ दिखा, तो मैंने सोचा कि वह दूर तक देखने के लिए आंख टेस्ट कराने आया होगा। 

भाजपा पर साधा निशाना, ईडी और सीबीआई पर कसा तंज

सपा मुखिया ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर सुरक्षा और जांच एजेंसियों को लेकर तंज कसा। कहा कि जैसे ही कोई राजनीतिक या गैर राजनीतिक व्यक्ति सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है। फिर चाहे वह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाने वाला मीडिया ही क्यों न हो। 

14 में आए थे, 24 में चले जाएंगे

प्रशिक्षण शिविर में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार सभी को मिलकर बूथ को मतबूत करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को सबक सिखाएंगे। कहा कि वे 14 में आए थे, 24 में चले जाएंगे। यूपी में आए थे, यूपी से बाहर चले जाएंगे। 

[ad_2]

Source link