[ad_1]
इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स को रेड सिग्नल या फिर वॉयस के जरिए सुनाई देगा कि उनके पास स्पैम कॉल आ रही है। बता दें कि यह जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या गूगल के इस सिस्टम के बाद Truecaller ऐप की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
स्पैम कॉल्स को लेकर गूगल यूजर्स को देगा संकेत:
जब भी आपके पास कोई Spam Call आएगी तो आपको आपके फोन की स्क्रीन पर उसकी चेतावनी दिखा दी जाएगी। ऐसे में आप पहले से ही सावधानी बरत पाएंगे। इस तरह से कॉल्स से बचने के लिए आपको पहले से ही अलर्ट मिल जाएगा और आप उन्हें अवॉइड कर पाएंगे। साथ ही आप उस कॉल को स्पैम टैग भी कर पाएंगे। इससे दूसरे यूजर के पास भी अगर सेम नंबर से कॉल जाती है तो उसे पता रहेगा कि उसे इस कॉल को नजरअंदाज करना है।
[ad_2]
Source link