[ad_1]

Rishabh Pant/ Urvashi Rautela
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। एक्सीडेंट की तस्वीरें देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इस हादसे में ऋषभ पंत को काफी ज्यादा चोटें आई हैं। फैंस ऋषभ पंत की जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फोटो पोस्ट किया है।
हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत सी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर पर उर्वशी ने सफेद कलर की ड्रेस पहनी हुई है साथ ही इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने ईयरिंग्स, मांग टीका भी लगाया है। एक्ट्रेस ने इस फोटो में कैप्शन पर लिखा है ”praying” साथ ही उर्वशी ने व्हाइट कलर का हार्ट बनाया है। इस फोटो पर फैंस लगातार कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा RP का एक्सीडेंट हो गया है और ये इंस्टाग्राम में लगी पड़ी है। दूसरे ने लिखा- यार ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है। यूजर ने कहा- भाभीजी ऋषभ भैया का एक्सीडेंट हुआ है। साथ ही इस पोस्ट पर फैंस पंत के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के कभी रिश्ते में होने की खबर थी, लेकिन उन्होंने कभी इसे कबूल नहीं किया। दोनों की सोशल मीडिया पर कई बार कोल्ड वॉर भी हुई।
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट के साथ हुई ऑनलाइन ठगी, अकाउंट से मिनटों में गायब हुई मोटी रकम
जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद 108 की मदद से उपचार के लिए ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। यह घटना आज सुबह करीब 5.15 मिनट में हुई। यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। इस घटना में पंत बुरी तरह घायल हुए हैं। उनके माथे पर चोट आई है और उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है।
[ad_2]
Source link