Home World 2024 us president election donald trump predict he will get 150 million vote amid joe biden statement – डोनाल्ड ट्रंप की भविष्यवाणी- मुझे मिलेंगे 1.50 करोड़ वोट, बाइडेन भी जा चुके आशंका, विदेश न्यूज

2024 us president election donald trump predict he will get 150 million vote amid joe biden statement – डोनाल्ड ट्रंप की भविष्यवाणी- मुझे मिलेंगे 1.50 करोड़ वोट, बाइडेन भी जा चुके आशंका, विदेश न्यूज

0
2024 us president election donald trump predict he will get 150 million vote amid joe biden statement – डोनाल्ड ट्रंप की भविष्यवाणी- मुझे मिलेंगे 1.50 करोड़ वोट, बाइडेन भी जा चुके आशंका, विदेश न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कुछ दिन पहले अमेरिका के मौजूद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अगर डोनाल्ड ट्रंप 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ रहे होते तो शायद वह भी चुनाव में नहीं उतरते। बाइडेन ने ट्रंप की जीत की आशंका जताई थी और कहा था कि अगर ट्रंप जीत गए तो वो सबकुछ बर्बाद कर देंगे। ट्रंप के फिर राष्ट्रपति बनने से अमेरिकी लोकतंत्र को बड़ा खतरा है। अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक चुनावी रैली में बड़ा दावा किया है कि 2024 के चुनाव में उन्हें अमेरिका की जनता बड़े मार्जिन से जीत दिलाएगी। ट्रंप ने भविष्यवाणी की है कि उन्हें अमेरिकी जनता से 150 मिलियन (1 करोड़ 50 लाख) वोट मिलेंगे।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 दिसंबर को एक कार्यक्रम के दौरान भविष्यवाणी की थी कि उन्हें 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जनता से 150 मिलियन वोट मिलेंगे। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए सबसे आगे चल रहे ट्रंप आयोवा के डेवनपोर्ट में दर्शकों के सामने फॉक्स न्यूज के एक कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। उनकी पार्टी की नामांकन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो रही है।

जीता को इस बार नहीं बनूंगा तानाशाह- ट्रंप

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”हम सभी ने मिलकर जो किया है, वैसा हमने पहले कभी नहीं देखा। मुझे लगता है कि मुझे इस बार 150 मिलियन लोगों का सपोर्ट मिल रहा हैं, या उससे भी अधिक।” कार्यक्रम में, उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह “पहले दिन” को छोड़कर दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनते हैं तो तानाशाह नहीं बनेंगे। दरअसल, ट्रंप का यह बयान तब आया है जब बाइडेन ने एक कार्यक्रम में आशंका जताई थी कि ट्रंप अगर चुनाव जीतते हैं तो वह अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। 

आयोवा में एक टेलीविजन टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर वह व्हाइट हाउस में फिर से चुने गए तो राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने के लिए सत्ता का दुरुपयोग नहीं करेंगे।

बाइडेन जता चुके आशंका

कुछ दिन पहले जो बाइडेन ने एक कार्यक्रम में इस बात का खुलासा किया कि वो 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का हिस्सा नहीं बनने वाले थे लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में उतरने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। बाइडेन ने कहा था कि जिस तरह ट्रंप सरकार में आने पर सत्ता का दुरपयोग कर सकते हैं, उनके लिए फिर से चुनाव लड़ना जरूरी हो गया है। 

गौरतलब है कि ट्रंप 2017 और 2021 के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति थे और उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया था कि वह 2020 के चुनाव में जो बाइडेन से हार गए थे। तब से ट्रंप ने झूठे दावे फैलाए हैं कि 2020 का चुनाव उनसे चुराया गया था। उन्होंने एक साजिश रची, जिसमें उनके भड़काने पर 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल में हजारों समर्थकों ने विद्रोह कर दिया था। इस मामले में ट्रंप पर केस भी चल रहा है।

[ad_2]

Source link