[ad_1]
हाइलाइट्स
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं.
हाइड्रेशन आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.
Tips To Drink Water At Night: सेहत के लिए पानी पीना बेहद जरूरी होता है. शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती है. पानी की कमी होने पर कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. यही वजह है कि लोगों को प्रतिदिन खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रात को सोने से पहले खूब पानी पी लेते हैं और उन्हें लगता है कि इससे उनके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. जानकारों की मानें तो रात को सोने से पहले सावधानी के साथ पानी पीना चाहिए. गलती करने से शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन की समस्या हो सकती है.
नोएडा के डाइट मंत्रा की फाउंडर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के मुताबिक रात को सोने से तुरंत पहले पानी पीना फायदेमंद नहीं होता है. आमतौर पर लोगों को सोने से करीब 1 घंटा पहले पानी पीना चाहिए. बेड टाइम से पहले दूध पीना फायदेमंद होता है. दूध पीने से आपको प्रोटीन मिलता है, जो सोते वक्त आपके शरीर को फायदा पहुंचाता है. अगर आपको प्यास लग रही है, तो पानी पी सकते हैं, लेकिन बिना प्यास के जबरदस्ती पानी पीकर सोने से बचना चाहिए. ज्यादा पानी पीकर सोने से चेहरे और हाथ-पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है, जिसे वाटर रिटेंशन या एडीमा कहा जाता है.
यह भी पढ़ें- मलेरिया होने पर कौन सी दवा लेना सुरक्षित? गंगाराम की डॉक्टर ने बताई जरूरी बात
कॉन्स्टिपेशन के मरीज करें ऐसा
डाइटिशियन कामिनी कहती हैं कि कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोग सोने से पहले थोड़ा पानी पी सकते हैं. हालांकि उन्हें सुबह उठकर खाली पेट खूब पानी पीना चाहिए. इससे उन्हें परेशानी से राहत मिलेगी और डाइजेशन सिस्टम बेहतर हो जाएगा. ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि प्रतिदिन लोगों को कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए, ताकि हाइड्रेटेड बने रहें और डिहाइड्रेशन की समस्या न हो. पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है और गर्मियों में पानी और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. किडनी स्टोन के मरीजों के लिए पानी काफी फायदेमंद होता है.
रात को दूध पीना फायदेमंद
एक्सपर्ट की मानें तो रात को सोने से पहले दूध पीना फायदेमंद माना जाता है. इससे डाइजेशन सिस्टम बेहतर हो जाता है और कई बीमारियों से राहत मिलती है. कब्ज और गैस की समस्या से परेशान लोग रात को एक गिलास गुनगुना दूध ले सकते हैं. इससे थकान दूर हो जाती है और अच्छी नींद आती है. आयुर्वेद में भी रात का वक्त दूध पीने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया गया है.
यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में खाएं 1 फल, कोलेस्ट्रॉल और बीपी समेत कई परेशानियां होंगी दूर
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Lifestyle, Trending news, Water
FIRST PUBLISHED : March 13, 2023, 10:24 IST
[ad_2]
Source link