Home World हथियार खरीदने के मामले में फिर पहले स्थान पर भारत, 8वें पर पहुंचा पाकिस्तान

हथियार खरीदने के मामले में फिर पहले स्थान पर भारत, 8वें पर पहुंचा पाकिस्तान

0
हथियार खरीदने के मामले में फिर पहले स्थान पर भारत, 8वें पर पहुंचा पाकिस्तान

[ad_1]

SIPRI Report India again in the first place in terms of buying weapons Pakistan reached 8th Rank- India TV Hindi

Image Source : AP
प्रतीकात्मक तस्वीर

SIPRI Report: भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक बना हुआ है, हालांकि वर्ष 2013-17 और 2018-22 के बीच इसके आयात में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। स्टॉकहोम स्थित थिंक टैंक ‘सिपरी’ द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि रूसी हमले के बाद अमेरिका और यूरोप से मिली सैन्य सहायता के बाद यूक्रेन पिछले साल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया। ‘सिपरी’ से जुड़े वरिष्ठ अध्ययनकर्ता पीटर वेजेमेन ने कहा कि एक तरफ जहां पिछले साल हथियारों के आयात में गिरावट दर्ज की गई, वहीं रूस से बढ़ते तनाव के चलते यूरोपीय देशों में हथियार खरीद में तेजी देखी गई। 

हथियार खरीदने में भारत अव्वल

रिपोर्ट में कहा गया, भारत के हथियार आयात में गिरावट का संबंध जटिल खरीद प्रक्रिया, शस्त्र आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाना और आयात के स्थान पर घरेलू डिजाइन को तरजीह देने से है। ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (सिपरी) ने कहा कि वर्ष 2018-22 के दौरान दुनिया के पांच सबसे बड़े हथियार आयातक भारत, सऊदी अरब, कतर, ऑस्ट्रेलिया और चीन थे। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच सबसे बड़े हथियार निर्यातकों में अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और जर्मनी शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018-22 के दौरान दुनिया के आठवें सबसे बड़े हथियार आयातक पाकिस्तान द्वारा आयात में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें चीन इसका मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा।

इन मुस्लिम देशों में खूब हथियार मंगवाया

सिपरी की रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक साल 2018-22 के दौरान हथियारों के 10 सबसे बड़े आयातक देशों में मध्य पूर्व के तीन देश भी शामिल हो चुके हैं। इन देशों में सऊदी अरब, कतर और मिस्त्र हैं। सऊदी अरब साल 2018-22 के दौरान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश था। इस दौरान सऊदी ने हथियारों की कुल आयात का 9.6 फीसदी आयात कराया था। वहीं साल बीते 10 सालों में कतर के हथियारों के आयात में 311 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसी के साथ यह साल 2018-22 के दौरान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है। वहीं सिपरी की इस लिस्ट में पाकिस्तान को हथियार आयात के मामले में 8वां स्थान दिया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Latest World News



[ad_2]

Source link