[ad_1]
डिनर के बाद शुरू होगी मीटिंग
दोनों राष्ट्रपतियों और ‘मित्रों’ के बीच सोमवार को रात्रिभोज के बाद बैठक शुरू होगी। गौरतलब है कि जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से शुक्रवार को युद्ध अपराध के आरोपों में पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। हालांकि रूस ने इस वारंट को ‘निष्प्रभावी’ करार दिया है। रूस आईसीसी का सदस्य नहीं है इसलिए उसके कानून रूस में लागू नहीं होते हैं।
पुतिन का साथ देना जिनपिंग के लिए मुश्किल
यूक्रेन युद्ध के बाद जब पूरा पश्चिम रूस के खिलाफ हो गया तब चीन उन देशों में शामिल था जो रूस पर से प्रतिबंध हटा रहा था। हालांकि जिनपिंग के लिए खुलकर पुतिन की मदद करना इतना भी आसान नहीं है। यह चीन और पश्चिमी देशों के बीच तनाव को बढ़ा सकता है। रूस शी जिनपिंग के दौरे को पश्चिम के खिलाफ एक ‘ताकतवर दोस्त के समर्थन’ के रूप में दिखा रहा है। इस महीने राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल करने के बाद यह शी जिनपिंग का पहला विदेशी दौरा है।
[ad_2]
Source link