Home National Aaj Tak Live Karnataka Result: आज तक पर देखें कर्नाटक चुनाव के नतीजे, थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान

Aaj Tak Live Karnataka Result: आज तक पर देखें कर्नाटक चुनाव के नतीजे, थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान

0
Aaj Tak Live Karnataka Result: आज तक पर देखें कर्नाटक चुनाव के नतीजे, थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Karnataka Election Result Updates: कर्नाटक में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी या फिर कांग्रेस का सत्ता से वनवास खत्म होगा, यह फैसला जनता कर चुकी है। अब नतीजों का इंतजार भी खत्म होने वाला है। सुबह 8 बजे से आप राज्य की सभी 224 सीटों के रुझान देख पाएंगे। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखा गया है, जबकि जेडीएस भी किसी एक के बहुमत न मिलने पर किंगमेकर के तौर पर अहम हो सकती है। वहीं ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी होने का अनुमान जाहिर किया गया है। हालांकि इंडिया टुडे माय एक्सिस और चाणक्य टुडेज के सर्वे में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। 

एग्जिट पोल्स के बाद से ही कांग्रेस उत्साहित है। वहीं भाजपा का कहना है कि हम ईवीएम खुलने के बाद आए आंकड़ों को ही मानेंगे। इस बीच जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी इलाज कराने के लिए सिंगापुर चले गए हैं। वह आज शाम तक वापस लौटने वाले हैं। माना जा रहा है कि यहां वह दोनों दलों की ओर से संपर्क करने में सहज नहीं होते। ऐसे में सिंगापुर ही चले गए। बता दें कि एग्जिट पोल से उत्साहित कांग्रेस ने अपनी चुनावी जीत को मोदी की हार से जोड़ा है।

पार्टी नेता जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा था कि यह हार खुद पीएम नरेंद्र मोदी की होगी। वह इस चुनाव में खुद को चेहरे के तौर पर पेश कर रहे थे। यही नहीं जयराम रमेश ने तो कहा कि इस जीत के बाद कांग्रेस के लिए दिल्ली के दरवाजे भी खुल जाएंगे। उनका इशारा 2024 के लोकसभा चुनाव की ओर था। गौरतलब है कि 224 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 10 मई को मतदान हुआ था। इस इलेक्शन में किसी ने भी गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ा था। हां, स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में चुनाव बाद गठबंधन की संभावना जरूर बन सकती है। 

[ad_2]

Source link