Home Entertainment Anil Kapoor Birthday: बेहद खास रहेगा अनिल कपूर का ये जन्मदिन, पोते संग करेंगे सेलिब्रेट

Anil Kapoor Birthday: बेहद खास रहेगा अनिल कपूर का ये जन्मदिन, पोते संग करेंगे सेलिब्रेट

0
Anil Kapoor Birthday: बेहद खास रहेगा अनिल कपूर का ये जन्मदिन, पोते संग करेंगे सेलिब्रेट

[ad_1]

Anil Kapoor/ sonam kapoor instagram- India TV Hindi

Image Source : ANIL KAPOOR/ SONAM KAPOOR INSTAGRAM
Anil Kapoor

आज अनिल कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अगर 90 के दशक का कोई अभिनेता है जो आज की पीढ़ी की प्रतिभाओं को कड़ी टक्कर देता है, तो वह अनिल कपूर हैं। अनिल कपूर आगे बढ़ते रहे हैं। अभिनेता आज 66 वर्ष के हो गए हैं और वे आज भी बेहद कुल और हैपीनिंग हैं। अनिल कपूर ने इस साल अपना जन्मदिन शांति से मानाने का प्लान किया है। खास कर अपने पोते वायु के साथ जो कपूर फैमिली ट्री में सबसे नए जुड़े है। उनका 65वां सेलिब्रेशन यादगार होगा। हाल ही में सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक तस्वीर में अनिल कपूर और सोनम के बेटे वायु है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने पिता संग खुद के और बहन के बचपन की तस्वीरें शेयर की है।

प्रेग्नेंसी की वजह से Devoleena Bhattacharjee ने की जल्दबाजी में शादी? उठ गया राज से पर्दा

अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1979 में की थी। उन्होंने निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ में कैमियो किया था। स्टार के तौर पर अनिल कपूर ने तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1980 में तेलुगू फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ से डेब्यू किया था। 1983 में फिल्म ‘वो सात दिन’ में भी काम किया था।

Cirkus Box Office Collection: पहले ही दिन बुरी तरह पिटी फिल्म ‘सर्कस’, कमाई सुन लगेगा शॉक

अभिनेता ने हाल ही में ‘थार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार जीता है, ‘थार’ इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी और उन्होंने ‘जुग जुग जीयो’ में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी आने वाली परियोजनाओं में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत सिद्धार्थ आनंद की फाइटर और ‘द नाइट मैनेजर’ का भारतीय रूपांतरण शामिल है। उनके पास पाइपलाइन में रणबीर कपूर की एनिमल भी है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन



[ad_2]

Source link