Home Entertainment Anil Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने शेयर कीं अनिल कपूर की अनदेखी तस्वीरें, वायु पर भी प्यार लुटाते दिखे ‘झक्कास’ एक्टर

Anil Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने शेयर कीं अनिल कपूर की अनदेखी तस्वीरें, वायु पर भी प्यार लुटाते दिखे ‘झक्कास’ एक्टर

0
Anil Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने शेयर कीं अनिल कपूर की अनदेखी तस्वीरें, वायु पर भी प्यार लुटाते दिखे ‘झक्कास’ एक्टर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Sonam Kapoor shared unseen pictures of Anil Kapoor on Birthday: बॉलीवुड के ‘झक्कास’ अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन, दोनों ही जगहों पर हमेशा ही दर्शकों का प्यार जीता है। एक ओर जहां अनिल की दमदार अदाकारी की चर्चा होती है, तो दूसरी ओर उन्हें परफेक्ट फैमिली मैन भी कहा जाता है। अनिल कपूर अपने परिवार को भी पूरा वक्त देते हैं। ऐसे में जन्मदिन के खास मौके पर सोनम कपूर ( Sonam Kapoor) ने कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

क्या है सोनम कपूर का पोस्ट

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुल 9 तस्वीरें शेयर की हैं। इन 9 तस्वीरों में सोनम कपूर ने अनिल कपूर की सोनम संग थ्रोबैक फोटोज से लेकर उनके बेटे वायु संग तक की तस्वीरें हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आई लव यू। आप हमारे जो भी करते हैं, हर किसी को ब्लेस्ड होना चाहिए। लव यू डैडी।’ बता दें कि कुछ तस्वीरों में सोनम और अनिल के साथ ही रिया कपूर भी नजर आ रही हैं।

 

फैन्स और सेलेब्स के रिएक्शन

सोनम कपूर का ये पोस्ट वायरल हो गया है और फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। सोनम के पोस्ट पर भूमि पेडनेकर ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे एके सर, आप वाकई सच में बहुत स्पेशल हो।’ वहीं सुनीता कपूर ने पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किए हैं।  

अनिल कपूर का सिनेमाई करियर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर की डेब्यू फिल्म तू पायल मैं गीत, कभी रिलीज ही नहीं हुई थी, ऐसे में उनकी पहली फिल्म हमारे तुम्हारे है, जो साल 1979 में रिलीज हुई थी। अनिल ने अपने करियर में मिस्टर इंडिया, तेजाब, राम लखन, परिंदा, जमाई राजा, बेटा, अंदाज, 1942- ए लव स्टोरी, जुदाई, विरासत, लोफर, त्रिमूर्ति, घरवाली बाहरवाली, पुकार, बुलंदी, लज्जा, नो एंट्री,  रेस, वेलकम और धमाल सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी अपकमिंग लिस्ट में रणबीर कपूर के साथ एनिमल और ऋतिक रोशन- दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर शामिल है।

[ad_2]

Source link