Home Sports Asian Games 2023: सरबजीत सिंह और दिव्या थडिगोल को सिल्वर, शूटिंग में भारत को 19वां मेडल

Asian Games 2023: सरबजीत सिंह और दिव्या थडिगोल को सिल्वर, शूटिंग में भारत को 19वां मेडल

0
Asian Games 2023: सरबजीत सिंह और दिव्या थडिगोल को सिल्वर, शूटिंग में भारत को 19वां मेडल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल को एशियन गेम्स 2023 के 7वें दिन 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट के फाइनल में चीनी की जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह जोड़ी गोल्ड मेडल से चूक गई और अंत में सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। चीन के झांग बोवेन और जियांग रेंशिन की जोड़ी ने फाइनल मुकाबला 16-14 से जीता।

एशियाई खेलों में सातवें दिन भारत का कार्यक्रम, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग पर रहेंगी नजरें

सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल की जोड़ी गोल्ड मेडल मैच की शुरुआत में तो चीनी जोड़ी से आगे थी, मगर अंत आते-आते चीनी निशानेबाजों ने भारत को पछाड़ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

क्वालीफिकेशन में सरबजोत ने 291 स्कोर किया जबकि दिव्या का स्कोर 286 रहा। दोनों का कुल स्कोर 577 रहा और वे क्वालीफिकेशन में चीन से एक अंक आगे रहे थे। मगर गोल्ड मेडल मैच में चीनी जोड़ी ने बाजी मार ली।

एशियाई खेलों में निखत जरीन का दमदार प्रर्दशन, पदक के साथ ओलंपिक कोटा पक्का किया

भारत का एशियन गेम्स 2023 में शूटिंग में यह कुल 19वां पदक है। भारत अभी तक निशानेबाजी में छह गोल्ड, आठ सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।

वहीं ओवरऑल मेडल टैली की बात करें तो टीम इंडिया के खाते में अब कुल 34 पदक हो गए हैं, जिसमें 8 गोल्ड, 13 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

 

[ad_2]

Source link