Home Sports Asian Games Men’s Hockey India vs South Korea Live: मेडल पक्का करने की ओर भारत ने बढ़ाए कदम, 4-2 से आगे

Asian Games Men’s Hockey India vs South Korea Live: मेडल पक्का करने की ओर भारत ने बढ़ाए कदम, 4-2 से आगे

0
Asian Games Men’s Hockey India vs South Korea Live: मेडल पक्का करने की ओर भारत ने बढ़ाए कदम, 4-2 से आगे

[ad_1]

एशियन गेम्स 2023 के मेंस हॉकी इवेंट में भारत और साउथ कोरिया के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोंग्शू कनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय हॉकी टीम अगर यह मैच जीत जाती है, तो कम से कम सिल्वर मेडल उसका पक्का हो जाएगा। भारत ने अभी तक इस मैच में काफी दमदार प्रदर्शन किया है, हालांकि साउथ कोरिया ने हाफ टाइम से पहले वापसी करते हुए भारत को करारा जवाब देने की कोशिश की है। भारत ने पहले ही क्वॉर्टर में 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन हाफ टाइम से पहले साउथ कोरिया ने इस बढ़त को कम करते हुए स्कोर 2-4 तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से हाफ टाइम तक हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार और अमित रोहिदास एक-एक गोल कर चुके हैं, वहीं साउथ कोरिया की ओर से तीन गोल यंग मान्जे ने किए।

India vs South Korea Asian Games Men’s Hockey Semifinal Live Update-

2:42 PM: चौथे क्वॉर्टर का खेल शुरू हो चुका है। अगर इस क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं होता है, तो भारत 4–3 से जीत जाएगा।

2:37 PM: साउथ कोरिया की ओर से तीसरा गोल, 42वें मिनट में साउथ कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला और यंग मान्जे ने एक बार फिर साउथ कोरिया को निराश नहीं किया। स्कोर लाइन 4-3 हो चुकी है।

2:30 PM: हाफ टाइम तक स्कोर 4-2 है, भारत बढ़त बनाए हुए है, लेकिन पहले क्वॉर्टर के बाद साउथ कोरिया ने मैच में वापसी के लिए पूरा जोर लगाया है।

2:15 PM: भारत ने इस मैच में तीन फील्ड गोल किए हैं, जबकि एक गोल उसे पेनाल्टी कॉर्नर से मिला। अमित रोहिदास ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल दागा।

2:10 PM: एशियन गेम्स में भारत ने इस मैच में अभी तक आक्रामक रुख दिखाया है। भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है, उसका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का नजर आ रहा है।

2:04 PM: भारत का चौथा गोल, 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अमित ने यह गोल किया। 

1:59 PM: साउथ कोरिया की ओर से दूसरा गोल, यंग मान्जे ने एक और गोल किया। 20वें मिनट में स्कोर 3-2 हो गया है। भारत अभी भी 3-2 से आगे है, लेकिन साउथ कोरिया ने बढ़िया वापसी दिखाई है।

1:52 PM: साउथ कोरिया का मैच में पहला गोल, वह भी पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आया। इस तरह से स्कोर लाइन अब 3-1 हो गई है। भारत अभी भी 3-1 से आगे है। यंग मान्जे ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर साउथ कोरिया के लिए मैच का पहला गोल दागा।

1:50 PM: पहला क्वॉर्टर खत्म हो गया है और भारत 3-0 से बढ़त बनाए हुए है।

1:47 PM: 15वें मिनट में ही भारत ने तीसरा गोल कर दिया है। भारत जिस तरह से आक्रामक होकर खेल रहा है, साउथ कोरिया के पास फिलहाल इसका कोई जवाब नजर नहीं आ रहा है। ललित उपाध्याय ने यह गोल किया।

1:41 PM: 11वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल, मनदीप सिंह ने गजब की तेजी दिखाई और गोल कर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई।

1:35 PM: मैच के 5वें मिनट में ही हार्दिक सिंह ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है। 

[ad_2]

Source link