Home National Atiq Ahmed LIVE Updates: अतीक अहमद को यूपी STF के साथ जाने से लग रहा डरा, कहा- साबरमती जेल में ही सुरक्षित

Atiq Ahmed LIVE Updates: अतीक अहमद को यूपी STF के साथ जाने से लग रहा डरा, कहा- साबरमती जेल में ही सुरक्षित

0
Atiq Ahmed LIVE Updates: अतीक अहमद को यूपी STF के साथ जाने से लग रहा डरा, कहा- साबरमती जेल में ही सुरक्षित

[ad_1]

साबरमती. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पिछले दिनों हुए उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए यूपी एसटीएफ की टीम रविवार को साबरमती जेल पहुंची. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ के करीब 20 जवान दो बख्तरबंद गाड़ियों में साबरबती जेल पहुंचे   हैं. वहां से वे अतीक अहमद को सड़क मार्ग से प्रयागराज लेकर आएंगे. साबरमती से प्रयागराज तक का रास्ता 1170 किलोमीटर लंबा है, जिसे पूरा करने में लगभग 21 घंटे तक लग सकते हैं.

बता दें कि माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद वर्ष 2006 में हुए उमेश पाल के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी है. इस केस में 28 मार्च को प्रयागराज कोर्ट का फैसला आना है, जिसमें अतीक का कोर्ट में मौजूद रहना है, इसीलिए पुलिस अतीक को लेने पहुंची है.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link