[ad_1]
हाइलाइट्स
टाटा की ये पहली अल्फा प्लेटफॉर्म पर बेस्ड ईवी होगी.
इसमें 25 किलोवॉट का बैट्री पैक मिलने की उम्मीद है.
ये 300 किमी. तक की रेंज के साथ लॉन्च की जा सकती है.
नई दिल्ली. ऑटो एक्सपो 2023 कई मायनों में खास होने जा रहा है. ईवी के बढ़ते मार्केट का पूरा असर ऑटो एक्सपो में भी देखने को मिलेगा. 12 से 18 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस कारों के मेले में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और कॉन्सेप्ट व्हीकल्स पर खासा जोर रहेगा और बड़ी संख्या में ईवी लॉन्च की जाएंगी. अब बड़ी खबर ये है कि टाटा भी अपनी एक और बजट ईवी लॉन्च करने जा रही है. टाटा पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन इस ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है.
बताया जा रहा है कि पंच ईवी को सिग्मा आर्किटेक्चर पर बनया गया है जो एल्फा प्लेटफॉर्म का एक एडवांस्ड वर्जन है. ये कॉम्पैक्ट एसयूवी के आईईसी पावर्ड वर्जन में यूज होता है. वहीं पंच ईवी को कई बैटरी पैक के ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है. साथ ही ये बजट कारों के कई ब्रैकेट्स में भी लॉन्च की जाएगी.
ऐसी पहली कार
पंच ईवी टाटा मोटर्स की पहली ऐसी कार होगी जो एल्फा प्लेटाफॉर्म पर बेस्ड होगी. इसमें 25 किलोवॉट का बैट्री पैक मिलने की उम्मीद है. साथ ही ये 250 से 300 किमी. की रेंज के साथ लॉन्च की जाएगी. इसके साथ ही डीसी फॉस्ट चार्जिंग भी टाटा मोटर्स इसमें देगा.
क्या होगी कीमत
माना जा रहा है कि पंच ईवी को टाटा मोटर्स टियागो ईवी की प्राइस रेंज के आसपास ही लॉन्च करेगी. हालांकि कंपनी ने प्राइस को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार पंच ईवी की कीमत टियागो के टाप स्पेक आईईसी वजर्न से करीब 2 लाख रुपये ज्यादा भी हो सकती है. हालांकि टाटा इस कार को पूरी तरह से बजट कैटेगरी में रखने की कोशिश करेगी.
टाटा का कब्जा
टाटा मोटर्स फिलहाल इंडियन मार्केट की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट के बाजार पर 80 प्रतिशत का होल्ड है. कंपनी की नेक्सॉन ईवी सबसे ज्यादा बिकने वाली ई कारों में से एक है. वहीं टियागो के लॉन्च के साथ ही इसकी रिकॉर्ड बुकिंग हुई थी. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि पंच की भी लॉन्च के साथ ही होने वाली बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto Expo, Auto News, Car Bike News, Electric Car, Electric vehicle, Tata Motors
FIRST PUBLISHED : December 26, 2022, 16:37 IST
[ad_2]
Source link