Home Education & Jobs BAMETI : बिहार में अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर समेत 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा

BAMETI : बिहार में अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर समेत 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा

0
BAMETI : बिहार में अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर समेत 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बिहार कृषि प्रबंधन और विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (BAMETI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। असिस्टेंट टेक्निकल मेनेजर(ATM), ब्लॉक टेक्निकल मेनेजर(BTM), अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर  के कुल 1041 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

ये भर्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर होंगी। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के अधीन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा योजना) के तहत जिला/ प्रखंड स्तर पर आत्मा योजना और उक्त योजना के लागू करने के लिए राज्य योजना के मद से विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए ये भर्तियों हो रही हैं। 

पद व योग्यता

पद व योग्यता

ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर बीटीएम – 288 पद 

योग्यता – एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग/फॉरेस्ट/एनिमल मेडिकल साइंस/फिशरीज/कैटल टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री।  एवं 3 साल का अनुभव 

वेतन – 30 हजार

असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर – एटीएम – 587- 

योग्यता – एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग/फॉरेस्ट/एनिमल मेडिकल साइंस/फिशरीज/कैटल टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री। 

वेतन – 25000

अकाउंटेंट – 160 

योग्यता – बीकॉम व तीन साल का अनुभव।

वेतन – 22500

स्टेनो – 06 

योग्यता – ग्रेजुएशन एवं 6 माह का कंप्यूटर डिप्लोमा।

वेतन – 22500

अधिकतम आयु सीमा – 37 वर्ष। आरक्षित वर्गों को बिहार सरकार के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

कोई अभ्यर्थी राज्य के किसी 2 जिले में एक से अधिक पद के लिए आवेदन कर सकता है। 

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। आवेदन पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वैकेंसी के 5 गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक व अनुभव के आधार पर होगी। काउंसलिंग व स्किल टेस्ट का शेड्यूल नोटिफिकेशन में से देख सकते हैं।

[ad_2]

Source link