[ad_1]
हाइलाइट्स
आंवला विटामिन C का बेहद अच्छा स्त्रोत है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.
आंवला कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रख सकता है.
Benefits of Amla: हमारे शरीर को कई पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है. शरीर में विटामिन्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषण के लिए हरी सब्जियों फल आदि का सेवन किया जाता है. सब्जियों और फलों में कई तरह के पोषक तत्त्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं. इसी तरह आंवला आयुर्वेदिक औषधीय से परिपूर्ण होता है. हेल्थ एक्सपर्ट आंवला खाने की सलाह देते हैं. यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आइए आज हम आपको आंवला के फायदे बताते हैं.
1. इम्यूनिटी बूस्टर: हेल्थियंस डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार, आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, गैलिक एसिड और विटामिन बी से भरपूर होता है. यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है. इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करता है, स्किन और बालों को डैमेज से बचाता है.
2. स्किन के लिए लाभकारी: आंवला विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड को प्यूरीफाई कर त्वचा को बेहतर करने में लाभकारी है. इसका रोजाना सेवन स्किन के लिए लाभकारी होता है.
3. वजन घटाने में मददगार: आंवला का जूस सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. खासकर उन लोगों के लिए सबसे अच्छा होता है जिन्हें वजन घटाना है. इसके रोजाना सेवन से वजन को कम करने में मदद मिलती है.
5 सब्जियों के सेवन से मजबूत और स्वस्थ रहेगा लिवर, शरीर बनेगा फौलादी, दूर होंगी बीमारियां
4. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण: आंवला को रोजाना खाने से कोलेस्टेरॉल को नियंत्रण में रहता है और डायबिटीज की समस्या से छुटकारा दिलाता है. आंवला कैंसर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों के खतरे को कम करने में कारगर है.
हल्दी दूध पीने से याददाश्त होती है मजबूत, सेहत के लिए है रामबाण, जानें 5 बड़े फायदे
5. बालों को रखे मजबूत: बालों के लिए आंवला एक बेहतरीन आयुर्वेदिक हर्ब है. इसके नियमित इस्तेमाल से बाल तेजी से बढ़ते हैं. साथ ही असमय बाल सफेद होने की समस्या भी नहीं परेशान करती है. बल जड़ से मजबूत होते हैं, जिससे बाल कम टूटते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : April 03, 2023, 08:22 IST
[ad_2]
Source link