[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
BPSC : सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11 हजार 334 पदों पर हेडमास्टर (प्रधानाध्यापक) की नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही इन नियुक्तियों को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम भेजी जाएगी।
विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि प्रधानाध्यापकों की कुल रिक्तियों में छह हजार पद पुराने हैं। शिक्षा विभाग ने 6 हजार 421 पदों पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को पूर्व में जो अधियाचना भेजी थी, उनमें 421 पदों पर ही प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति हो पायी थी। इसके बाद विभाग ने 5 हजार 334 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए मंत्रिपरिषद से स्वीकृति ली थी। इस तरह कुल मिलाकर 11 हजार 334 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा ली जाएगी। विभाग के पदाधिकारी यह भी बताते हैं कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग का गठन भी होना है। इसके अलावा राज्य में 29 हजार मध्य विद्यालय हैं, उनमें से जितने में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं, उन पदों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
मार्च 2022 में जारी हुआ था विज्ञापन मार्च 2022 में 6421 पदों पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी किया था। इनमें 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था। इनमें सिर्फ 421 को ही सफलता मिल सकी थी।
शिक्षक भर्ती आरोप लंबित नहीं रहने का देना होगा प्रमाणपत्र
शिक्षा विभाग ने नए शिक्षकों के योगदान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसका पालन उन नए शिक्षकों को करना पड़ेगा, जो नियोजित शिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं। निर्देश में कहा गया है कि पूर्व से नियोजित शिक्षक पुराने स्कूल के प्रधानाध्यापक से यह प्रमाणपत्र लेकर आएंगे कि उन पर कोई आरोप लंबित नहीं हैं। साथ ही नियोजन इकाई से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नई जगह पर योगदान देने के पहले जमा करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी विभाग में कार्यरत नए शिक्षकों के मामले में अपने वर्तमान कार्यालय से विरमन पत्र व आरोप लंबित नहीं रहने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेंगे।
पिछली बहाली में खाली रह गए थे अधिकतर पद
मालूम हो कि राज्य के हर ग्राम पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना कर दी गई है। इसके लिए मध्य विद्यालय उत्क्रमित किये गये हैं। इन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की तैनाती की तैयारी लंबे समय से विभाग कर रहा है। इसी को लेकर 6421 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी गई थी। पर, इनमें छह हजार पद खाली ही रह गये हैं।
[ad_2]
Source link