[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
bpsc bih nic in bihar shikshak bharti admit card: बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए सोमवार को प्रवेश पत्र जारी करेगा। इसकी सूचना बीपीएससी ने अपनी वेबसाइट पर दी है। संबंधित अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र में मिलेगी। आयोग के मुताबिक अभ्यर्थी को स्थानीय स्तर पर कम केंद्र दिया गया है।
ज्यादात्तर दूसरे शहरों में ही भेजे गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीपीएसी द्वारा संचालित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 24 से 27 अगस्त तक होने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। इसमें पूर्व में हुई परीक्षा के दौरान गड़बड़ी को देखते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। परीक्षा को लेकर वीक्षक के चयन के दौरान ड्यूटी लगाने में रेंडमाइजेशन का व्यवस्था किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर भी नए कदम उठाए जाएंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से ढाई घंटे पहले प्रवेश कराया जाएगा। जबकि एक घंटा पूर्व ही प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।
[ad_2]
Source link